ललिता खुदकुशी मामला: कबड्डी खिलाड़ी रोहित को मुंबई में पकड़ा गया, पिता ने दिल्ली में सरेंडर किया
Advertisement
trendingNow1307127

ललिता खुदकुशी मामला: कबड्डी खिलाड़ी रोहित को मुंबई में पकड़ा गया, पिता ने दिल्ली में सरेंडर किया

पत्नी की कथित आत्महत्या के मामले में राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रोहित कुमार को आज मुंबई में हिरासत में ले लिया गया, जबकि उसके पिता ने दिल्ली में समर्पण कर दिया। रोहित की पत्नी ललिता ने इस सप्ताह के शुरू में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। उसने अपनी आत्महत्या के लिए अपने पति रोहित और ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाया था।

ललिता खुदकुशी मामला: कबड्डी खिलाड़ी रोहित को मुंबई में पकड़ा गया, पिता ने दिल्ली में सरेंडर किया

नई दिल्ली/मुंबई: पत्नी की कथित आत्महत्या के मामले में राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रोहित कुमार को आज मुंबई में हिरासत में ले लिया गया, जबकि उसके पिता ने दिल्ली में समर्पण कर दिया। रोहित की पत्नी ललिता ने इस सप्ताह के शुरू में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। उसने अपनी आत्महत्या के लिए अपने पति रोहित और ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाया था।

 

संयुक्त पुलिस आयुक्त  दीपेन्द्र पाठक ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने नौसेना में काम करने वाले रोहित को आज दोपहर को मुंबई में हिरासत में ले लिया। रोहित के पिता विजय सिंह ने भी आज दोपहर राष्ट्रीय राजधानी के नांगलोई पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रोहित के पिता से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक विजय को बख्रास्त किया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि ललिता ने 17 अक्तूबर को नांगलोई स्थित अपने पिता के घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। उसके पास से एक सुसाइड नोट और ऑडियो-वीडियो मैसेज बरामद हए, जिनमें उसने अपने ससुराल वालों पर मामूली बातों के लिए ‘प्रताड़ना’ का आरोप लगाया था। संदेश के अनुसार, रोहित ने उसे अपने जीवन से दूर चले जाने को भी कहा था। पुलिस ने रोहित और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने रोहित और उसके परिजनों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस दल गठित किये थे। ललिता की कथित आत्महत्या और मामला दर्ज होने के बाद रोहित के माता-पिता कंझावला में स्थित अपना घर छोड़कर नदारद हो गये थे।

ललिता ने पति और ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। रोहित प्रो-कबड्डी लीग में बेंगलुर का प्रतिनिधित्व करता है। ललिता ने दो घंटे का ऑडियो और 25 मिनट का वीडियो संदेश मरने से पहले रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया था कि छोटी-छोटी बातों पर भी उसे प्रताड़ित किया जाता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news