LIVE : CM बने केजरीवाल, बोले-5 साल में दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त बना देंगे
Advertisement

LIVE : CM बने केजरीवाल, बोले-5 साल में दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त बना देंगे

जनलोकपाल विधेयक पर आज से ठीक एक साल पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को रामलीला मैदान में दिल्ली के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। केजरीवाल के साथ छह अन्य मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

LIVE : CM बने केजरीवाल, बोले-5 साल में दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त बना देंगे

01: 30 pm : आज शाम 4.30 बजे होने वाली केजरीवाल कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई है। केजरीवाल की तबीयत ठीक न होने से बैठक स्थगित की गई है।

01: 00 pm : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रामलीला मैदान से दिल्ली सचिवालय पहुंच गए हैं। केजरीवाल दूसरी बार दिल्ली के सीएम बने हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। इस, बीच आप के नेता योगेंद्र यादव ने कहा है कि दिल्ली की जनता से हमने पूर्ण बहुमत मांगा था लेकिन उसने संपूर्ण बहुमत दे दिया।

12:55 pm : दोस्तों, आज मुख्यमंत्री पद की शपथ आप सब लोगों ने ली। दिल्ली का मुख्यमंत्री प्रत्येक नागरिक बना है। रिश्वतखोरी दिल्ली में धीरे-धीरे बंद हो जाएगी। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह हमें सद्बुद्धि और साहस प्रदान करे। भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि भारतीय टीम इस बार भी विश्व कप जीतेगी।

12:52 pm : हम दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर दिल्ली को सुरक्षित बनाएंगे। दिल्ली को ऐसा बनाना है जहां हर धर्म, मजहब के लोग सुरक्षित महसूस करे।

12:50 pm : केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली से वीआईपी कल्चर खत्म करना चाहते हैं। दिल्ली सरकार के किसी मंत्री के गाड़ी के ऊपर कोई लाल बत्ती नहीं लगेगी। बिना गाड़ी के मंत्री काम कैसे करेगा। मुझे अपनी औकात पता है। मैं बहुत छोटा आदमी हूं। मेरे पास अभी चार-पांच कमरे हैं। मैं जहां भी जाऊंगा चार-पांच कमरे की जरूरत पड़ेगी। मैं चार-पांच कमरे से बड़ा मकान नहीं लूंगा। मैं किरण बेदी का बहुत सम्मान करता हूं। हम किरण बेदी का मार्गदर्शन लेंगे। हम कांग्रेस नेता अजय माकन से सलाह-मशविरा करेंगे। हम पार्टीबाजी नहीं करेंगे।

12:46 pm : केजरीवाल ने कहा कि हमने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हमने कहा कि दोनों सरकारें दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए काम करें। मैंने प्रधानमंत्री जी से कहा कि दिल्ली के अंदर हमारा पूर्ण बहुमत है। केंद्र में आपको पूर्ण बहुमत है। ऐसे में यदि आप औऱ हम चाह लें तो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा आसानी से मिल जाएगा। मैं आप सभी का मुख्यमंत्री हूं। जहां तीन जगह आप पार्टी के विधायक नहीं हैं, वह भी हमारे विधायक हैं। पूरी दिल्ली हमारी है। हम पूरी दिल्ली की सेवा करेंगे।

12:45 pm : हम दिल्ली से पांच साल के भीतर भ्रष्टाचार को खत्म कर देंगे। हम दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाएंगे। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से कहा कि यदि कोई पैसे मांगे तो उसे पैसे दे देना लेकिन उसकी रिकॉर्डिंग कर लेना। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ टेलीफोन लाइन शुरू करेंगे। केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस से कहा कि यदि कोई आप पार्टी की टोपी पहनकर गुंडागर्दी करे तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। हमारी टीम 24 घंटे काम करेगी। मीडिया से अनुरोध है कि वह घंटों मे सरकार ने चलाए। दिल्ली की जनता ने हमें पांच साल दिए हैं। हम अपने वादे पूरे करेंगे। हम जो भी काम करेंगे वह ठोस करेंगे।

12:40 pm : मैं पांच सालों तक केवल दिल्ली की जनता की सेवा करूंगा। मैं अपनी जिम्मेदारी तन-मन-धन से निभाऊंगा।

12:38 pm : केजरीवाल ने कहा कि इतनी बड़ी जीत के मायने कुछ और हैं। ऊपर वाला कुछ बड़ा देखना चाहता है। हम तो निमित्त मात्र हैं। दोस्तों, इतनी बड़ी जीत के बाद अक्सर अहंकार जाग जाता है इसलिए हमें चौकन्ना रहना है। अहंकार के प्रति हमें सावधान रहना है। कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां अहंकार की वजह से दिल्ली विधानसभा चुनाव हार गई। आप पार्टी में भी अहंकार आ गया और उसने लोकसभा चुनाव लड़ा। आप पार्टी को सबक मिल गया है।

12:35 pm: दिल्ली के सीएम के रूप में केजरीवाल ने रामलीला मैदान में लोगों को संबोधित करना शुरू किया। केजरीवाल ने कहा कि जिस दिन चुनाव नतीजे आए उस दिन लगा कि आप पार्टी के लिए सीटों की बारिश हो रही है। लोगों का हमें भरपूर प्यार मिला।

12:35 pm: शपथ ग्रहण समारोह की प्रक्रिया पूरी हुई। अरविंद केजरीवाल के साथ छह मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

12:15 pm: उप राज्यपाल नजीब जंग ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलानी शुरू की। केजरीवाल के बाद उप राज्यपाल ने मनीष सिसोदिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

12:10 pm: रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की प्रक्रिया शुरू। मनीष सिसोदिया, असीम अहमद खान, संदीप कुमार, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, जितेंद्र सिंह तोमर को मंत्री पद की शपथ दिलायी जाएगी।

11:50 am: अरविंद केजरीवाल रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। उनके साथ मनीष सिसोदिया भी मौजूद हैं। अरविंद केजरीवाल अपने विधायकों के साथ थोड़ी देर में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। उप राज्यपाल नजीब जंग उन्हें शपथ दिलाएंगे। रामलीला मैदान में लोगों की भारी भीड़ जुटी है जो शपथ ग्रहण समारोह की साक्षी बनेगी। 

11:20 am: अरविंद केजरीवाल शपथ ग्रहण के लिए रामलीला मैदान रवाना हो गए हैं। केजरीवाल अपनी कार से निकले हैं।

10:53 am: शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए अरविंद केजरीवाल का परिवार कौशांबी स्थित उनके आवास से निकल चुका है। केजरीवाल थोड़ देर में रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगे।

10:40 am: लोकसभा चुनाव में आप में शामिल हुए अभिनेता जावेद जाफरी ने ट्विटर पर पार्टी नेताओं की एक तस्वीर पोस्ट की है।

10:30am: रामलीला मैदान में भारी संख्या में लोग जुटना शुरू हो चुके हैं। रामलीला मैदान का ज्यादातर हिस्सा भर चुका है। वहां लोगों के बीच आप कोला और आप लेमन वितरित किया जा रहा है। 

10:00 am: अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे मनीष सिसोदिया। कुमार विश्वास भी केजरीवाल के आवास पर मौजूद हैं।

9:45 am: अरविंद केजरीवाल को बुखार है। स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टर उनके आवास पहुंचे हैं। दिल्ली सचिवालय जाने के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है।

9:00 am: पुलिस की पूर्व अधिकारी औऱ दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार रहीं किरण बेदी ने ट्वीट किया है-

8:57 am: शपथ ग्रहण समारोह से पहले आप नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया है-

8:55 am: शकूरबस्ती से विधायक सत्येंद्र कुमार का कहना है कि सभी 67 विधायकों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा, 'हमारी प्राथमिकता लोगों से किए गए वादों को पूरा करना है।'

8:50 am: लोकसभा चुनाव में आप पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले अभिनेता जावेद जाफरी इस समय अरविंद केजरीवाल के आवास पर पुहंचे हैं।

8:46 am: एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया ने कहा कि आप पार्टी ने जो भी वादे किए हैं, उन सभी वादों को पूरा किया जाएगा। वादों को पूरा करने में थोड़ा समय लग सकता है। उन्होंने कहा, 'बिजली, पानी, स्कूलों में दाखिला, महिला सुरक्षा प्रमुख मुद्दे हैं।'

8:43 am: आप पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, 'मन अगर साफ हो तो कोई भय नहीं। हमें बस ईमानदारी से काम करना है।'

8:30 am: अरविंद केजरीवाल आज दोपहर में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। आज शाम 4:30 बजे केजरीवाल कैबिनेट की पहली बैठक होगी।

8:25 am: अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी एवं परिजनों के साथ सुबह 10 बजे अपने कौशांबी स्थित आवास से रवाना होंगे। केजरीवाल पिछली बार की तरह मेट्रो की सवारी नहीं करेंगे बल्कि इस बार वह अपनी कार से रामलीला मैदान जाएंगे।

8:15 am: रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के करीब 1200 जवानों की तैनाती की गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग दिन के 12 बजे केजरीवाल और छह अन्य विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

8:05 am: केजरीवाल (46) अपने एक रेडियो संदेश में लोगों से अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर चुके हैं। समझा जाता है कि केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में करीब 60 हजार लोग इकट्ठा होंगे।

8:00 am: जनलोकपाल विधेयक पर आज से ठीक एक साल पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल आज रामलीला मैदान में दिल्ली के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। रामलीला मैदान में मंच सज चुका है।

Trending news