दिल्ली में भीषण गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड, 2013 के बाद सबसे गर्म रहा मई
Advertisement
trendingNow1533723

दिल्ली में भीषण गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड, 2013 के बाद सबसे गर्म रहा मई

 पालम वेधशाला ने 46.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया. 2013 मई के बाद मई महीने में दर्ज किया गया यह अधिकतम तापमान है.

दिल्‍ली में गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड. फाइल फोटो

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी है. पालम वेधशाला ने 46.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया. 2013 मई के बाद मई महीने में दर्ज किया गया यह अधिकतम तापमान है.

देखें LIVE TV

पालम वेधशाला ने मई 2013 में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पालवत ने ट्वीट करके बताया, ‘‘दिल्ली का चढ़ा पारा. दिल्ली के पालम में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मई महीने में 2013 के बाद दर्ज किया गया यह अधिकतम तापमान है. अभी तक मई महीने में 26 मई 1998 को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.’’ सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Trending news