दिल्ली के करोल बाग से 5 किलो सोना लेकर कारीगर फरार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Advertisement
trendingNow1591528

दिल्ली के करोल बाग से 5 किलो सोना लेकर कारीगर फरार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

दिवाली वाले दिन ये जेवरात लूथरा दंपति को मिलने थे. लूथरा दंपति एक और व्यापारी अर्पित गुप्ता के साथ जब जेवर लेने गए तो चारों कारीगर मौके से गायब थे और सबके मोबाइल भी बंद मिले.

(प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली : दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहने वाले सुनार दंपति को कारीगरों पर विश्वास करना महंगा पड़ गया. 20 साल में जीते विश्वास को कारीगरों ने चंद लम्हों में खो दिया और करीब 1 करोड़ 80 लाख का सोना लेकर भाग गए. इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, गायब किए गए सोने का अनुमानित वजन 5 किलोग्राम बताया जा रहा है. घटना के बारे में पीड़ित दंपति ने पुलिस को जानकारी दी. पीड़ित दंपति का नाम तिलकराज और रीता लूथरा है.

लूथरा दंपति मध्य दिल्ली जिले के रैगरपुरा (करोलबाग) इलाके में रहने वाले कारीगरों से सोने के जेवरात करीब 20 साल से बनवा रहे थे. सुनार दंपति का सोने के जेवरात का कारोबार है.

LIVE TV...

घटनाक्रम के मुताबिक, हर बार की तरह लूथरा दंपति ने करीब पांच किलो सोना जेवरात बनाने के लिए चारों पुराने कारीगरों को सौंपा था. 27 अक्टूबर यानी दिवाली वाले दिन ये जेवरात दंपति को मिलने थे. लूथरा दंपति एक और व्यापारी अर्पित गुप्ता के साथ जब जेवर लेने गए तो चारों कारीगर मौके से गायब थे और सबके मोबाइल भी बंद मिले.

फरार हुए कारीगरों के रिश्तेदारों से भी कोई खास जानकारी नहीं मिली. कुछ रिश्तेदार तो घरों से ही गायब मिले. अंतत: परेशान होकर इस मामले में बुधवार को पीड़ितों ने करोलबाग पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है.

Trending news