Dhanteras 2023: धनतेरस पर क्यों करते हैं झाड़ू की खरीदारी, जानें वजह
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1947298

Dhanteras 2023: धनतेरस पर क्यों करते हैं झाड़ू की खरीदारी, जानें वजह

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन लोग सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और झाड़ू खरीदते हैं. मत्स्य पुराण के अनुसार, झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है, ऐसी मान्यता है कि झाड़ू से घर की गंदगी के साथ ही दरिद्रता भी दूर होती है.

Dhanteras 2023:  धनतेरस पर क्यों करते हैं झाड़ू की खरीदारी, जानें वजह

Dhanteras 2023: हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है. 5 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है और इसका समापन भाई दूज के दिन होता है. लोग महीनों पहले से घर की साफ-सफाई और खरीदारी सहित इस त्योहार की तैयारियों में जुट जाते हैं. धनतेरस के दिन लोग सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और झाड़ू खरीदते हैं. धनतेरस पर झाड़ू खरीदने के बाद उसका पूजन भी किया जाता है. आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि धनतेरस के दिन झाड़ू क्यों खरीदा जाता है?

धनतेरस 2023 डेट (Dhanteras 2023 Date)
कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वन्तरि प्रकट हुए थे. तभी से इस दिन को धनतेरस के रूप में मनाया जाने लगा. इस दिन भगवान धन्वन्तरि की पूजा करने और  सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और झाड़ू आदि की खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है.  ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजों में 13 गुना वृद्धि होती है. इस साल 10 नवंबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा. 

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का महत्व
मत्स्य पुराण के अनुसार, झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है. ऐसी मान्यता है कि झाड़ू से घर की गंदगी के साथ ही दरिद्रता भी दूर होती है. यही वजह है कि धनतेरस के दिन सभी घरों में नई झाड़ू लाई जाती हैं और उसके बाद इसका पूजन भी किया जाता है. 

ये भी पढ़ें- Good Morning Tips: सुबह उठकर क्यों चढ़ाते सूर्य देव को जल, जानें इसके फायदे और मंत्र

झाड़ू पर बांधे धागा
धनतेरस के दिन नया झाड़ू खरीदने के बाद उस पर सफेद रंग का धागा भी बांधना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहती है. 

खरीदारी का शुभ मुहूर्त
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी और 11 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में खरीदारी का शुभ मुहूर्त   10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. आप 10 और 11 नवंबर दोनों दिन खरीदारी कर सकते हैं. 

भूलकर भी न खरीदें ये चीज
दिवाली और धनतेरस के दिन भूलकर भी लोहे की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए, ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है. साथ ही इस दिन किसी को भी पैसे उधार देन से बचें. 

Disclaimer- इस आर्टिकल में दी गई जानकारी और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. ZEE MEDIA इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Trending news