Nuh News: विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर लौटे राकेश कादियान, किया हरियाणा का नाम रोशन
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2287939

Nuh News: विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर लौटे राकेश कादियान, किया हरियाणा का नाम रोशन

Nuh News: राकेश इससे पहले भी ह अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर केवल 15 घंटे और 53 मिनट में तिरंगा फहराने पर 42 वर्ष की उम्र में भारत देश का प्रथम पर्वतारोही होने का गौरव अपने नाम कर चुके हैं.

Nuh News: विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर लौटे राकेश कादियान, किया हरियाणा का नाम रोशन

Nuh News: नूंह जिला कारागार में कार्यरत विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) और माउंट ल्होत्से (Mount Lhotse) पर तिरंगा झंडा फहराकर लौटे राकेश कादियान का फूल मालाओं से स्वागत किया गया. 

राकेश कादियान ने विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) और माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) दोनों पर एक साथ भारत देश का झंडा फहराकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है. वह 45 साल की उम्र पूरी करने के बाद 1 साल में विश्व के सभी 7 महाद्वीपों की ऊंची चोटियों पर भारत देश का झंडा फहराने वाला पहला पर्वतारोही बन गए हैं.     
 
राकेश ने बताया कि इससे पहले भी ह अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर केवल 15 घंटे और 53 मिनट में तिरंगा फहराने पर 42 वर्ष की उम्र में भारत देश का प्रथम पर्वतारोही होने का गौरव अपने नाम कर चुके हैं. माउंट एवरेस्ट फतह करने की तैयारी के लिए इससे पहले राकेश कादियान ने भारत देश की ऊंची चोटी मांउट सतोपंथ 7100 मीटर, माउंट नून 7135 मीटर, कांग यात्से-1 को जो 6400 मीटर ऊंची है पर तिरंगा फहराया है. 

ये भी पढ़ें:  Modi Cabinet Meeting: 3 करोड़ लोगों को सरकार देगी उनके सपनों का घर

साथ ही 45 वर्ष की उम्र में अब सभी सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करके भारत देश और हरियाणा प्रदेश व जेल विभाग का प्रथम अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही बन बन गया है. राकेश कादियान जेल विभाग हरियाणा का प्रथम अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही होने का गौरव भी अपने नाम कर चुके हैं. राकेश कादियान राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मास्टर एथलेटिक्स में अब तक 40 स्वर्ण पदक तथा 37 रजत पदक जीत कर हरियाणा प्रदेश का नाम भी भारत वर्ष में रोशन कर चुका है.

राकेश कादियान ने बताया कि अब वह 45 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद एशिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटि माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) ओर माउंट लोहतसे (8516 मीटर) पर तिरंगा फहराकर भारत देश का प्रथम पर्वतारोही बन बन गया है.

Input: Anil Mohania 

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग Delhi News पढ़ने के लिए Zee Delhi NCR Haryana को फॉलो करेंं। ब्रेकिंग न्यूज़ और टॉप हेडलाइंस Zee Delhi Live TV पर देखें।

Trending news