नलेश्वर महादेव मंदिर में सावन शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. हरिद्वार समेत विभिन्न तीर्थस्थलों से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर कांवड़ अर्पित की. हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया.
Nuh News: तिगरा निवासी कैफ अपनी ममेरी बहन के शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया. करीब पांच घंटे बाद उसे नीचे उतारा गया. उसके पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे.
Haryana News: नूंह जिले में लगातार हो रही बारिश से डूंगेजा गांव में 2 मकान भर भराकर गिर गए. हादसे में 62 वर्षीय महिला और एक छोटी बच्ची घायल हो गई.
एक महिला की शिकायत पर नूंह में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बिजली निगम के दो कर्मचारियों को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है. अनिल की रिपोर्ट
Nuh News: सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर नूंह में बृज मंडल जलाभिषेक शोभा यात्रा का शुभारंभ नलेश्वर महादेव शिव मंदिर से हुआ. शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया.
Nuh News: नूंह में ब्रज मंडल यात्रा से पहले अगोन से फिरोजपुर झिरका जाने वाले रोड पर नाकाबंदी की गई. पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भरे एक टेम्पो को पकड़ा और साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया.
Nuh Schools Closed: नूंह ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एक दिन की छुट्टी घोषित की है.
Nuh Braj Mandal Yatra: 3 अगस्त को नूंह में प्रसिद्ध ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी. इसको लेकर आईजी ओमप्रकाश नरवाल ने मौके का जायजा लिया और जलाभिषेक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया.
Nuh Braj Mandal Yatra: नूंह में हर साल ब्रजमंडल जलाभिषेक शोभा यात्रा निकाली जाती है. इस साल भी ब्रजमंडल यात्रा की तैयारी की जा रही है, जो कि 3 अगस्त को निकाली जाएगी. इसको लेकर जिले में पुलिस अलर्ट मोड पर है.
नूंह के तावडू में तेज रफ्तार कार कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक टाइल शोरूम में घुस गई. हादसे में टाइल खरीदने आए एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.
नूंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने वर्ष 2017 में महाराष्ट्र के एक व्यापारी को कारोबार का झांसा देकर हरियाणा बुलाने, उसका अपहरण करने और उससे 8 लाख से अधिक की फिरौती वसूलने के मामलें में बड़ा फैसला सुनाया है.
Nuh News: नूंह में ग्रीवेन्स समिति की बैठक में कांग्रेस विधायक मामन खान और भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नसीम अहमद के बीच तीखी बहस हो गई, जिससे बैठक का माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया.
Nuh News: पुन्हाना में आगामी 25 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रस्तावित दौरे से पहले पुनहाना नगर पालिका प्रशासन ने नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की.
नूंह जिले के तावडू उपमंडल के अंतर्गत मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र में गांव गोयला के करीब गुरुवार को सुबह कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक ASI गंभीर रूप से घायल हो गए.
Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में करीब 1,200 एकड़ जमीन पर नया आधुनिक शहर बसाया जाएगा. इसके लिए सरकार ई-भूमि पोर्टल के जरिए किसानों से उनकी सहमति के आधार पर जमीन खरीदेगी. इच्छुक भूमि मालिक 31 अगस्त 2026 तक अपना प्रस्ताव जमा कर सकते हैं.
PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हरियाणा के नूंह में घरों की छतों पर सोलर प्लेट लगवाने वाले उपभोक्ताओं को अच्छा लाभ मिल रहा है. दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता ने इसकी जानकारी दी.
Haryana Crime News: एंटी करप्शन ब्यूरो ने खेल विभाग के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट राम मेहर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया.
Haryana News: हरियाणा के नूंह में नीट (यूजी) परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. एडीसी ज्योति ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. जिले के चार केंद्रों पर 1,646 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. केंद्रों के 200 मीटर दायरे में बीएनएसएस की धारा 163 लागू की गई है, आइए विस्तार से जानें.
Nuh News: पुनहाना हल्का पटवारी मोहम्मद हुसैन ने बताया कि कई वर्षों से सिंचाई विभाग की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा खोखे लगाए गए हैं और रास्ता भी बना लिया गया है. इन्हीं शिकायतों और रिकॉर्ड के सत्यापन के लिए विभाग द्वारा जमीन की पैमाइश कराई जा रही है.
Haryana News: हरियाणा के नूंह के पुन्हाना स्थित अस्पताल को सील से मुक्त कराने और दर्ज मामले में राहत देने के बदले 5 लाख रुपये रिश्वत मांगने वाले डिप्टी सिविल सर्जन को एसीबी ने 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा है. गुरुग्राम एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आइए विस्तार से जानें.
Nuh News: हरियाणा की बेटी और लोक गायिका काजल चौधरी ने अपनी बुजुर्ग सास की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए पिछले 13 दिनों से उन्हें टोकरी में बैठाकर सिर पर उठाए ब्रज की 84 कोस परिक्रमा यात्रा करवा रही हैं.
Nuh Accident News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका इलाज जयपुर के अस्पताल में चल रहा है.