भारत में तीन स्मार्ट सिटी विकसित करने में फ्रांस करेगा मदद
Advertisement
trendingNow1281931

भारत में तीन स्मार्ट सिटी विकसित करने में फ्रांस करेगा मदद

फ्रांस ने सोमवार को स्वच्छ और सतत विकास की भारत की महत्वाकांक्षी योजना के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और उसकी मदद से चंडीगढ़, पुडुचेरी और नागपुर को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस संबंध में फ्रांसीसी विकास एजेंसी ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी और (नागपुर के लिए) महाराष्ट्र सरकार के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

भारत में तीन स्मार्ट सिटी विकसित करने में फ्रांस करेगा मदद

नई दिल्ली : फ्रांस ने सोमवार को स्वच्छ और सतत विकास की भारत की महत्वाकांक्षी योजना के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और उसकी मदद से चंडीगढ़, पुडुचेरी और नागपुर को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस संबंध में फ्रांसीसी विकास एजेंसी ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी और (नागपुर के लिए) महाराष्ट्र सरकार के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बीच बातचीत के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया ‘दोनों नेताओं ने स्वच्छ और सतत विकास में सहयोग के लिए तथा स्मार्ट सिटी विकसित करने की भारत की महत्वाकांक्षी योजनाओं में अपनी महत्वपूर्ण भागदारी के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।’इसी भावना के चलते दोनों नेताओं ने तीन सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए जाने का स्वागत किया और एएफडी (विकास के लिए फ्रांसीसी एजेंसी) तथा भारत सरकार के बीच पुडुचेरी में शहरी जल एवं स्वच्छता संबंधी वित्तीय परियोजनाओं के लिए समन्वय का प्रस्ताव किया।

संयुक्त बयान में कहा गया है कि उन्होंने ‘इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड’ (ईपीआई) और नौ फ्रांसीसी कंपनियों के बीच भागीदारी का स्वागत किया जो भारत में बड़ी अवसंरचना परियोजनाओं में सहयोग करेंगी।

Trending news