Advertisement
trendingNow1486766

IIT गुवाहाटी के एक और छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में लटका मिला शव

आंध्र प्रदेश निवासी पन्नेम पवन सिद्धार्थ के माता-पिता ने आईआईटी गुवाहाटी के उसके दोस्तों को शाम करीब पांच बजे फोन कर उन्हें अपने बेटे से बात करा देने को कहा क्योंकि पन्नेम फोन नहीं उठा रहा था. 

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

गुवाहाटी: आईआईटी गुवाहाटी के एक छात्र को संस्थान परिसर में स्थित छात्रावास के एक कमरे में सोमवार को फंदे से लटका हुआ पाया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. 

माता-पिता का नहीं उठाया था फोन
सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश निवासी पन्नेम पवन सिद्धार्थ के माता-पिता ने आईआईटी गुवाहाटी के उसके दोस्तों को शाम करीब पांच बजे फोन कर उन्हें अपने बेटे से बात करा देने को कहा क्योंकि पन्नेम फोन नहीं उठा रहा था. 

यह भी पढ़ें : देहरादून: हॉस्टल में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, नौ लोग गिरफ्तार

Add Zee News as a Preferred Source

दोस्तों ने अस्पताल में कराया भर्ती
सूत्रों के मुताबिक, पन्नेम के कमरे में प्रवेश करने पर उसके दोस्तों ने उसे फंदे से लटका हुआ पाया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्र से आत्महत्या क्यों कि इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है.

विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है...

ये भी देखे

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news