भारत को दोनों मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए : एयर मार्शल पीपी रेड्डी
Advertisement

भारत को दोनों मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए : एयर मार्शल पीपी रेड्डी

इंटिग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल पीपी रेड्डी ने सोमवार को दोनों पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान का नाम लेते हुए कहा कि भारत को अपने दोनों मार्चों पर युद्ध लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए।

भारत को दोनों मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए : एयर मार्शल पीपी रेड्डी

नई दिल्ली : इंटिग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल पीपी रेड्डी ने सोमवार को दोनों पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान का नाम लेते हुए कहा कि भारत को अपने दोनों मार्चों पर युद्ध लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए।

एयर मार्शल ने यह भी कहा कि उपमहाद्वीप में परमाणु युद्ध की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता। रेड्डी ने कहा कि चीन पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति कर रहा है।

रेड्डी ने कहा, 'हमारे दोनों पड़ोसी देश परमाणु हथियारों से लैस हैं। आने वाले दिनों में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। भारत को दोनों मार्चों पर सावधान रहने के साथ ही किसी भी तरह के युद्ध के लिए तैयार रहना होगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'चीन हमारे सभी पड़ोसी देशों को हथियारों का निर्यात, उन्हें कर्ज और उनके यहां बंदरगाहों का निर्माण कर रहा है।'

गौरतलब है कि एयर मार्शल का यह बयान ऐसे समय आया है जब नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान पिछले कई दिनों से लगातार भारी गोलीबारी कर रहा है।  

इस बीच, अमेरिका ने आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए पाकिस्तान को आर्थिक मदद की मंजूरी दे दी है। अमेरिकी रक्षा मंत्री जॉन केरी ने पाकिस्तान को सर्टिफिकेट दिया है कि उसने आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ उचित कार्रवाई की है और यह कार्रवाई उसे आर्थिक मदद पाने के योग्य बनाती है।  (एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news