विकीपीडिया ने की बड़ी गलती, महिला सांसद को बताया मृत
Advertisement
trendingNow1285681

विकीपीडिया ने की बड़ी गलती, महिला सांसद को बताया मृत

विकीपीडिया की गलती एक बार फिर सामने आई है। विकीपीडिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला सांसद अंजु बाला को मृत घोषित कर दिया है। महिला सांसद ने बुधवार को शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया। बाला ने कहा कि जब एक सांसद के खिलाफ इस तरह की बातें लिखी जा सकती हैं तो आम महिला को बदनाम करना बहुत आसान है। विकीपीडिया ने सांसद के चरित्र पर भी सवाल उठाए हैं। विधि मंत्री वीवी सदानंद गौड़ा ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि इसकी जांच होगी और दोषी को सजा दी जाएगी।

विकीपीडिया ने की बड़ी गलती, महिला सांसद को बताया मृत

नई दिल्ली : विकीपीडिया की गलती एक बार फिर सामने आई है। विकीपीडिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला सांसद अंजु बाला को मृत घोषित कर दिया है। महिला सांसद ने बुधवार को शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया। बाला ने कहा कि जब एक सांसद के खिलाफ इस तरह की बातें लिखी जा सकती हैं तो आम महिला को बदनाम करना बहुत आसान है। विकीपीडिया ने सांसद के चरित्र पर भी सवाल उठाए हैं। विधि मंत्री वीवी सदानंद गौड़ा ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि इसकी जांच होगी और दोषी को सजा दी जाएगी।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बाला ने लोकसभा में इस बात को लेकर अपनी गहरी व्यथा व्यक्त की कि एक वेबसाइट विकीपीडिया ने उन्हें न सिर्फ मृत घोषित कर दिया है बल्कि उनके दो पति होने की भी जानकारी दी है, इसलिए इस वेब साइट के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। लोकसभा में शून्यकाल में अंजु बाला ने जब यह मामला उठाया तो पूरे सदन में सन्नाटा छा गया।

अंजुबाला ने कहा कि विकीपीडिया ने उनकी मृत्यु की तारीख तीन मार्च 2016 दिखाई है और मृत्यु का स्थान दिल्ली बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित सेमीनार में एक कविता पढ़ी थी जिसे लोकसभा टेलीविजन चैनल ने दिखाया था। अंजुबाला ने कहा कि उनके सचिव को मुंबई से एक फोन आया कि सांसद ने यह कविता कब पढ़ी थी। जब सचिव ने बताया कि यह कविता तो आज ही अभी कुछ देर पहले सांसद ने पढ़ी है तो उन सज्जन ने बताया कि वह तो तीन मार्च को मर चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि वेबसाइट जब इस तरह की बातें एक जन प्रतिनिधि के खिलाफ लिख सकती हैं तो सामान्य महिला को बदनाम करना उनके लिए बहुत आसान है। पूरे सदन ने उनके साथ संवेदना व्यक्त की और वेबसाइट के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने को कहा। इस बीच विधि मंत्री वीवी सदानंद गौड़ा ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि इसकी जांच होगी और दोषी को सजा दी जाएगी।

 

Trending news