छत्तीसगढ़ में भी क्रॉस वोटिंग, द्रौपदी मुर्मू को यशवंत सिन्हा से मिले ज्यादा वोट
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1268762

छत्तीसगढ़ में भी क्रॉस वोटिंग, द्रौपदी मुर्मू को यशवंत सिन्हा से मिले ज्यादा वोट

छत्तीसगढ़ में भी राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई है. छत्तीसगढ़ में द्रौपदी मुर्मु को यशवंत सिन्हा से ज्यादा वोट मिले हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. देश के दूसरे राज्यों में भी क्रॉस वोटिंग की खबर है. 

छत्तीसगढ़ में भी क्रॉस वोटिंग, द्रौपदी मुर्मू को यशवंत सिन्हा से मिले ज्यादा वोट

रुपेश गुप्ता/रायपुर। राष्ट्रपति चुनाव में देशभर के कई राज्यों में जमकर क्रॉस वोटिंग हुई है. जहां विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में वोटिंग की है. छत्तीसगढ़ से भी विधायकों के क्रॉस वोटिंग की खबर आई है. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में भी द्रौपदी मुर्मू को यशवंत सिन्हा से ज्यादा वोट मिले हैं. 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है और यहां कांग्रेस विधायकों की संख्या ज्यादा है, जबकि बीजेपी विपक्ष में हैं. हालांकि बीजेपी के साथ जेजेसी और बहुजन समाज पार्टी के विधायकों ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया था. लेकिन उसके बाद भी द्रौपदी मुर्मू को दो वोट ज्यादा मिले हैं. जिससे इस बात की चर्चा है कि छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. 

समझिए पूरा गणित 
छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें कांग्रेस विधायकों की संख्या 71 हैं, जबकि बीजेपी विधायकों की संख्या 14 है, 3 विधायक जेजेसी और दो विधायक बसपा के हैं. छत्तीसगढ़ से द्रौपदी मुर्मू को 21 वोट और यशवंत सिन्हा को 69 वोट मिले हैं. 

छत्तीसगढ़ से राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार मुर्मू को जितने वोट मिलने थे उससे दो वोट ज्यादा मिले हैं. द्रौपदी मुर्मू को मिले 21 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी, जेजेसी और बपसा के विधायकों के वोट मिलाकर विपक्ष के पास केवल 19 वोट ही थे. यानि कांग्रेस के दो विधायकों के वोट द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में गए. 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने की अपील की थी. हालांकि विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था, ऐसे में कांग्रेस विधायकों की वोटिंग उन्ही के पक्ष में हुई थी. लेकिन फिर भी दो वोट मुर्मू को ज्यादा मिल गए. 

ये भी पढ़ेंः राष्ट्रपति चुनावः MP में कांग्रेस के इतने विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग; समझाने के बाद भी नहीं समझे माननीय!

WATCH LIVE TV

Trending news