Bhander Murder Case: दतिया में एक व्यक्ति की मौत का चार दिन बाद खुलासा हुआ है. जांच में पता चला है कि पारिवारिस संपत्ति विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी.
Datia News-दतिया में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने चुन्नी से गला घोंटकर प्रेमिका को नदी में फेंक दिया था.
Datia Rajendra News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. पूर्व विधायक राजेंद्र भारती मामले में सुनवाई टल गई है. बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट में 26 मई को सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी.
Datia News: उत्तर प्रदेश के चंदौली का रहने वाला 26 वर्षीय एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड की शर्त पूरी करने के लिए करीब 600 किलोमीटर का सफर तय करके दतिया पहुंचा. उसकी गर्लफ्रेंड ने कहा था कि अगर वह सच में प्यार करता है तो दतिया कलेक्टर Swapnil Wankhede से मिलकर दिखाए.
Datia News: दतिया स्थित पीताम्बरा पीठ के ट्रस्टी आचार्य विष्णु कांत मुड़िया ने लाल मिर्ची हवन के नाम पर ऑनलाइन हो रही धोखाधड़ी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि शास्त्रों में लाल मिर्ची हवन का कोई उल्लेख नहीं है.
Datia News: दतिया में हीरो फाइनेंस के एक रिकवरी एजेंट का दिन-दहाड़े अपहरण कर लिया गया. एजेंट ने किस्त बकाया होने के चलते एक मोटरसाइकिल जब्त कर ली थी. इससे गुस्साए आरोपियों ने MP Online सेंटर में घुसकर एजेंट के साथ मारपीट की और फिर बंदूक की नोक पर उसे जबरदस्ती एक बोलेरो में डालकर अपने साथ ले गए.
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट को लेकर सियासत गरमा गई है. कोर्ट की कार्रवाई के बाद सीट खाली होने और कांग्रेस के आरोपों के बीच बीजेपी ने स्थिति साफ कर दी है. वहीं, दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सीट को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है.
Datia Councillor Murder News: मंगलवार को दतिया में BJP पार्षद कल्लू कुशवाहा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना उस समय हुई जब वे मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद अपने घर लौट रहे थे.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले 24 मार्च को दतिया जिले के भांडेर के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया और 62 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत के 12 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि यहां हुए स्वागत और प्रेम को देखकर ऐसा लगा जैसे आज ही मेरा जन्मदिन मनाया गया हो.
Datia News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दतिया जिले की सेवढ़ा तहसील में 529 करोड़ रुपए की लागत से 71 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. इसके साथ ही सिंध नदी पर 47 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पुल का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी.
Datia Rape Case: दतिया में एक 22 साल की शादीशुदा महिला को उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने किडनैप करके दो दिनों तक दुष्कर्म किया. आरोपी बंटी उर्फ संजीव अहिरवार ने कथित तौर पर उसे जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी थी. पुलिस ने चिरूला थाने में केस दर्ज किया है और आरोपी की तलाश कर रही है.
MP News: दतिया से चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक ट्रक को करीब 1 मिनट तक एक कार को घसीटते देखा गया. कार में 5 यात्री सवार थे. ट्रक एक रफ्तार में कार को कई मीटर दूर तक घसीटते गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Datia Video: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दर्शन और पूजा के लिए मध्य प्रदेश के दतिया में मशहूर श्री पीतांबरा पीठ पहुंची. वह अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने तय रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की और देवी बगलामुखी की पूजा की. उनके पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इस मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनका स्वागत किया. तय कार्यक्रम के अनुसार पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने नरोत्तम मिश्रा के घर पर डिनर किया.
Datia News-दतिया के झिरका बाग इलाके में बुधवार की रात एक युवकी ने श्मशान घाट पहुंचकर जलती चिता के साथ छेड़छाड़ की. युवक ने चिता से छेड़छाड़ की और खोपड़ी, अस्थियां भी अपने साथ पॉलीथिन में भरकर ले गया. दूसरे दिन मृतक के परिजन जब राख समेटने पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ.
Datia News: दतिया में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए. झांसी बाईपास रोड पर सीतासागर के सामने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
Datia News: दतिया में अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने फोरव्हीलर सवार लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस हमले में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है.
Datia News-दतिया में नए साल पर सरकारी स्कूल में जश्न मनाया गया. सरकारी स्कूल परिसर में महिला डांसर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वहीं कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग डांसरों पर पैसे उड़ाते दिखाई दे रहे हैं. इस सेलिब्रेशन का वीडियो सामने आया है.
Datia News: दतिया जिले के ग्राम ककरऊआ में वैक्सीनेशन के बाद एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चों की हालत बिगड़ गई. सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Datia Teacher Death News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले के एक सरकार दिव्यांग शिक्षक की अचानक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस स्टैंड के पास अंडे खाते समय उन्हें हार्ट अटैक आ गया. इसके बाद टीचर की मौके पर ही मौत हो गई.
Datia News-दतिया में जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर ने नसबंदी ऑपरेशन के लिए आई महिलाओं का ऑपरेशन करने से इनकार कर दिया. महिलाओं के परिजनों ने इसको लेकर विरोध जताया. ऑपरेशन से इनकार करने के बाद डॉक्टर अस्पताल से चली गईं. हंगामे के बाद सीनियर डॉक्टर मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया.
Datia News-दतिया जिले के गोंदन थाना क्षेत्र के शाहपुर हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौट रही किशोरी को सिरफिरे युवक ने कमलापुरी गांव के पास में गोली मार दी. इस घटना के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. किशोरी के गोली सीने में लगी है. वह गंभीर रूप से घायल है, उसका इलाज जारी है.
Datia News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर-टेरर मॉड्यूल से जुड़े एक आतंकवादी को दतिया जिले के इंदरगढ़ कस्बे से विकास प्रजापति को गिरफ्तार किया है. विकास प्रजापति का नाम गुरदासपुर में हुए ग्रेनेड हमले से जुड़े टेरर नेटवर्क की जांच के दौरान सामने आया था. टीम को आरोपी के पास से एक पिस्तौल और कुछ कारतूस मिले.