Rajnandgaon Lok Sabha Chunav Result: पूर्व CM भूपेश बघेल राजनांदगांव से हारे चुनाव, जानें BJP के संतोष पांडे कितने अंतर से जीते
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2276737

Rajnandgaon Lok Sabha Chunav Result: पूर्व CM भूपेश बघेल राजनांदगांव से हारे चुनाव, जानें BJP के संतोष पांडे कितने अंतर से जीते

Rajnandgaon Lok Sabha Election Result: राजनांदगांव लोकसभा सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के भूपेश बघेल को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संतोष पांडे ने मात दी है.

Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2024 Live

Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2024 Live: छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट का रिजल्ट आ गया है. इस सीट पर भाजपा के संतोष पांडे ने 44,411 वोटों से जीत दर्ज की है. संतोष पांडे ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम भूपेश बघेल को हराया है. बता दें कि कांग्रेस ने यहां से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मैदान में उतारा था. जबकि, भाजपा ने मौजूदा सांसद संतोष पांडे पर भरोसा जताया था. बघेल की चुनाव में एंट्री से मुकाबला तीखा हो गया था. जिसके चलते यहां पर सबकी नज़र थी. बता दें कि राजनांदगांव में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था.

Durg Lok Sabha Election Result 2024 Live: दुर्ग लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर, BJP-कांग्रेस में किसी होगी जीत

Bastar Lok Sabha Election Result 2024 Live: बस्तर लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें, भाजपा और कांग्रेस में कौन मारेगा बाजी ?

2019 चुनाव रिजल्ट

पार्टी उम्मीदवार वोट वोट%
BJP संतोष पांडे 662,387 50.68
कांग्रेस भोला राम साहू 5,50,421 42.11
बसपा रविता लकड़ा 17,145 1.31

2014 चुनाव रिजल्ट

पार्टी उम्मीदवार वोट वोट%
बीजेपी अभिषेक सिंह 6,43,473 54.61
कांग्रेस कमलेश्वर वर्मा 4,07,562 34.59

2009 चुनाव रिजल्ट

पार्टी उम्मीदवार वोट वोट%
BJP मधुसूदन यादव 4,37,721 52.70
कांग्रेस देवव्रत सिंह 3,18,647 38.36
निर्दलीय डी.आर. यादव प्रचार्य 19,984 2.41

राजनांदगांव के संसद सदस्यों की सूची

साल सांसद पार्टी
1957 राजा बहादुर सिंह कांग्रेस
1962 राजा बहादुर सिंह कांग्रेस
1967 पद्मावती देवी कांग्रेस
1971 रामसहाय पांडे कांग्रेस
1977 मदन तिवारी जनता पार्टी
1980 शिवेन्द्र बहादुर सिंह कांग्रेस
1984 शिवेन्द्र बहादुर सिंह कांग्रेस
1989 धर्मपाल सिंह गुप्ता BJP
1991 शिवेन्द्र बहादुर सिंह कांग्रेस
1996 अशोक शर्मा BJP
1998 मोतीलाल वोरा कांग्रेस
1999 रमन सिंह BJP
2004 प्रदीप गांधी BJP
2007 (उपचुनाव) देवव्रत सिंह कांग्रेस
2009 मधुसूदन यादव BJP
2014 अभिषेक सिंह BJP
2019 संतोष पांडे BJP

Trending news