दिग्विजय सिंह को बनाएं गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष- विश्वास सारंग ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी
Advertisement

दिग्विजय सिंह को बनाएं गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष- विश्वास सारंग ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव(Jila Panchayat Adhyaksh Result ) नतीजों के दौरान दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) ने पुलिस अधिकारियों के साथ झूमाझटकी की. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब इसे लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है. जिसमें विश्वास सारंग ने लिखा है कि दिग्विजय सिंह को गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष  बनाएं. 

पुलिस अधिकारी से भिड़ते दिग्विजय सिंह.

आकाश द्विवेदी/भोपालः मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में विश्वास सारंग ने लिखा है कि दिग्विजय सिंह को गुंडा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाएं. बता दें कि शुक्रवार को जिला पंचायत चुनाव के दौरान हुए एक घटनाक्रम में दिग्विजय सिंह ने एक पुलिस अधिकारी का कॉलर पकड़ लिया था. इसी को लेकर विश्वास सारंग ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर यह सलाह दी है. 

क्या है चिट्ठी में 
विश्वास सारंग ने लिखा कि कल जिला पंचायत चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम के कारण दिग्विजय सिंह को गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए कहा है. विश्वास सारंग ने कहा कि कल का दिन मध्य प्रदेश के इतिहास में भाजपा के नाम रहा है. 51 जिला पंचायत सीटों में से 41 पर बीजेपी को जीत मिली है. सारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की प्रक्रिया को शर्मसार करने का काम किया है. 

सारंग ने लिखा कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान जमकर गुंडागर्दी की और उसका नेतृत्व दिग्विजय सिंह ने किया. भोपाल के गुंडों को इकट्ठा कर चुनाव रोकने का प्रयास किया गया. दो दिन पहले सदस्यों को उठाया, मोहन जाट को राजस्थान में बंधक बनाया. दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में जिला पंचायत के चुनाव रोकने के लिए गुंडागर्दी की गई. सैंकड़ों की भीड़ को जमा कर कानून को हाथ में लेने का काम किया गया. 

सारंग ने लिखा कि पुलिस अधिकारी उमेश तिवारी के साथ दिग्विजय सिंह ने झूमाझटकी और मारपीट की. इससे पहले भी जवानों के साथ गुंडागर्दी करने की तस्वीर सामने आई है. गौरतलब है कि भोपाल जिला पंचायत के चुनाव के दौरान दिग्विजय सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों के साथ भिड़ गए थे. दरअसल कांग्रेस नेता जिला पंचायत कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इसी दौरान दिग्विजय सिंह ने एक पुलिस अधिकारी का कॉलर पकड़ लिया था. 

Trending news