Gold Price Today: सोने के भाव में आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, देखें आज के लेटेस्ट रेट
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1809194

Gold Price Today: सोने के भाव में आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, देखें आज के लेटेस्ट रेट

Madhya Pradesh Gold Price Today: मध्य प्रदेश में आज यानी शुक्रवार को सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है. आइए जानते हैं सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है.

 

Gold Price Today: सोने के भाव में आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, देखें आज के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: अगर आप भी आज बाजार जाकर सोने और चांदी की खरीददारी करने की प्लानिंग में हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. bankbazar.com की रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी शुक्रवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Gold Price Today) की राजधानी भोपाल में सोने-चांदी की कीमत में बदलाव हुआ. आज सोने और चांदी दोनों की ही कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. भोपाल में आज 24 कैरेट सोने की कीमत  58,670 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने के दाम  55,880 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

सोने के दाम में आई गिरावट
गुरुवार को भोपाल सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 56,030  रुपए प्रति 10 ग्राम थी.वहीं शुक्रवार को इसकी कीमत में गिरावट आई. आज 22 कैरेट सोना 55,880 रुपए प्रति 10 ग्राम मिलेगा. अगर 24 कैरेट सोने पर नजर डालें तो गुरुवार को भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 58,830 रुपए प्रति 10 ग्राम, जो आज 58,670 प्रति 10 ग्राम हो गई है. 
चांदी के दाम में भी गिरे

चांदी भी हुई सस्ती
चांदी की बात करें तो आज शुक्रवार को चांदी के रेट में भी गिरावट हुई है. गुरुवार को चांदी  80,300 रुपए प्रति किलो थी. ऐसे में आज चांदी 78,500 रुपए प्रति किलो मिलेगी. 

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता
अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (International Organization for Standardization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 99.9, 23 कैरेट पर 95.8, 22 कैरेट पर 91.6, 21 कैरेट पर 87.5 और 18 कैरेट पर 75.0 ग्राम शुद्धता लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा.

Trending news