MP Politics: सीहोर में कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने पानी, सड़क, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों से जुड़ी लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने कथावाचक प्रदीप मिश्रा और केंद्र सरकार को अपने निशाने पर लिया.
Pandit Pradeep Mishra Statement: कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा एक बार फिर से बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं. सीहोर में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदीप मिश्रा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तुलना भगवान शिव से कर दी. इस बयान के बाद सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस ने कई सवाल खड़े किए.
Sehore News-सीहोर में कुबरेश्वर धाम में हुई कार्यक्रम के दौरान 7 मौतों को लेकर कोर्ट ने सख्ती दिखाई है. कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस से जांच प्रतिवेदन मांगा है. इंदौर के एक वकील ने सीहोर में आकर ये याचिका दायर की है. इस याचिका में प्रदी मिश्रा और समिति को आरोपी बनाने की मांग की गई है.
Kubreshwar Dham Incident-सीहोर में पिछले तीन में पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबरेश्वर धाम में आए 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. पिछले तीन दिनों में हुई इन मौतों को लेकर प्रदीप मिश्रा के आयोजन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस विधायकों ने सवाल उठाए हैं. वहीं पूर्व मंत्री ने प्रदीप मिश्रा को रुद्राक्ष वितरण बंद करने की नसीहत दी है.
Pandit Pradeep Mishra: पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम तक कावड़ यात्रा ले जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी है. बताया जा रहा है कि करीब ढाई लाख श्रद्धालु आज के दिन यहां पहुंच रहे हैं. मंगलवार देर रात से ही सीहोर जिले इंदौर-भोपाल हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ है. वहीं कावड़ यात्रा की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त दिख रहे हैं. आज भी यहां आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, आज गुरुवार को भी यहां भारी भीड़ आने की संभावना है.
Pandit Pradeep Mishra Controversy: कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के बार फिर विवादों में घिर गए हैं. कथा के दौरान भगवान चित्रगुप्त को लेकर की गई टिप्पणी पर कायस्थ समाज ने कड़ा विरोध जताया है. मुरादाबाद में कायस्थ समाज ने विरोध किया तो कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली. बता दें कि कथावाचक पंडित प्रदीप ने महाराष्ट्र में कथा के दौरान भगवान चित्रगुप्त को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था. इसके बाद देशभर में कार्यस्थ समाज में आक्रोश फैल गया. कायस्थ समाज ने प्रदीप मिश्रा के खिलाफ नाराजगी प्रकट कर रहे हैं.
MP News-मध्यप्रदेश में लगातार सामने आ रहे लव जिहाद के मामलों के बीच प्रदीप मिश्रा ने एक बार फिर बयान दिया है. राजस्थान के जयपुर में लिव जिहाद को लेकर कहा कि बेटियों लव जिहाद से सावधान रहना और अपने मां बाप को कन्यादान का मौका देना.
MP News-सीहोर के कुबरेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित प्रदीप मिश्रा ने लड़कियों की नाभि पर बड़ा बयान दिया है. प्रदीप मिश्रा ने जयपुर में कथा के दौरान कहा कि लड़कियों की नाभि उनकी जड़ है और यह जितनी ढकी रहेगी, उतनी ही सुरक्षा बनी रहेगी.
MP News-पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कुबरेश्वर धाम के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का गुस्सा फूट पड़ा. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि 200 हिंदू सांसद कलंक हैं, इन सभी को कश्मीर घाटी को सौंप देना चाहिए.
Pradeep Mishra: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है. वहीं कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 'पहलगाम की घटना दुखद है आतंकियों द्वारा पूछा जा रहा है कि हिंदू है तो उसे गोली मारी जा रही है, बंगाल में हिंदू को घर से निकाल कर गोली मारी जा रही. संसद भवन में बैठे हुए 200 विपक्ष के हिंदू सांसद रात भर बॉक्स बिल के समर्थन में बहस करते रहे, यह हिंदू के नाम पर कलंक है, इन सभी सांसदों को ले जाकर कश्मीर घाटी को सौंप देना चाहिए.
Pandit Pradeep Mishra: पंडित प्रदीप मिश्रा ने हाल ही में पारित हुए वक्फ बिल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. उन्होंने कहा वक्फ की जमीन भारत की ही जमीन है. लेकिन इसे हिंदू मुस्लिम का रंग देना गलत है. इस बिल का सभी को सम्मान करना चाहिए और इसका पालन करना चाहिए.
Sehore Rudraksha Festival: महाशिवरात्रि पर सीहोर के कुबेश्वर धाम में लगने वाले रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारियां व्यापक स्तर पर चल रही है. देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए भगदड़ को देखते हुए प्रशासन यहां पहले से ही अलर्ट है.
Pandit Pradeep Mishra Sehore Wale ke Upay: आज हम आपको सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आपके लाइफ में आने वाली कई परेशानियां दूर हो सकती हैं. आइए जानते हैं पंडित प्रदीप मिश्रा के कुछ अचूक उपाय...
Chhattisgarh News: राजनांदगांव के ऑडिटोरियम में कथावाचक प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है. यह कथा 2 अगस्त से 8 अगस्त तक चलेगी. आप इसे अपने घर बैठे ऑनलाइन सुन सकते हैं.
Pandit Pradeep Mishra: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. हाल ही में राधरानी विवाद से निकले पं. प्रदीप मिश्रा के लिए नई मुसीबत आ गई. 2 अगस्त से मुंगेली में होने वाली कथा स्थगित हो गई है.
राधा रानी पर विवादित बयान के बाद पं प्रदीप मिश्रा बरसाना पहुंचे. यहां राधा रानी के सामने नाक रगड़कर माफी मांगी. राधा रानी मंदिर पहुंचे प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी को अपना इष्ट बताया और माफी मांगी.
Kathawachak Pradeep Mishra: राधारानी पर विवादित बयान देने वाला सिहोर के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा आज मथुरा के बरसाना पहुंचे और राधारानी के मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगी. बता दें कि राधारानी पर प्रदीप मिश्रा के विवादित बयान से साधु-संत बहुत गुस्सा हुए थे, उन्होंने पंचायत कर मांग की थी कि प्रदीप मिश्रा बरसाना आकर नाक रगड़कर राधारानी से माफी मांगे. क्या है यह पूरा मामला देखिये ये रिपोर्ट.
Pradeep Mishra Controversy: गोस्वामी तुलसीदास जी को गंवार बताने वाले मामले में उज्जैन के 13 अखाड़ों के संत कथावाचक पं प्रदीप मिश्रा के खिलाफ एकजुट हो गए. संतों ने कहा कि अब उज्जैन में प्रदीप मिश्रा की कोई कथा नहीं होने देंगे. उन्होंने प्रशासन से टोने-टोटके कर करके बनाई प. मिश्रा ने अरबो की संपत्ति के खिलाफ जांच कराने की मांग भी की. इस मामले में मंगलवार को थाना जीवाजीगंज शिकायती आवेदन में पहुंचा था.
Maha Panchayat Barsana: कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के विवादित बयान के बाद मथुरा में महापंचायत हुई. इस महापंचायत में बड़ा फैसला लेते हुए चार दिनों के अंदर ब्रज आकर माफी मांगने के लिए कहा गया है. माफी नहीं मांगने पर उनके ब्रज मंडल में प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है. वीडियो देखें
Maha Panchayat Barsana: शिव पुराण के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ मथुरा के बरसाना के मान मंदिर में महापंचायत आयोजित की गई. इस महापंचायत में साधु-संत, धर्माचार्य और ब्रजवासियों शामिल हुए. महापंचायत के दौरान सभी ने प्रदीप मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और अपना विरोध दर्ज कराया. दरअसल, पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी पर विवादित बयान दिया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और कथावाचक का विरोध शुरू हो गया. वीडियो देखें
Pandit Pradeep Mishra: पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें कथावाचक प्रदीप मिश्रा राधा रानी के विवाह को लेकर आपत्तिजनक बात कहते दिख रहे हैं.
Pradeep Mishra on Radha Rani Controversy: राधा रानी के बारे में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने ऐसा क्या कह दिया कि संत समाज उन पर भड़क उठा? प्रेमानंद महाराज ने क्यो कहा कि प्रदीप मिश्रा नर्क में जाएंगे और क्यों मथुरा की जनता ने प्रदीप मिश्रा के खिलाफ पुलिस में की शिकायत? राधा रानी प्रसंग पर क्यों छिड़ी जंग? देखें इस रिपोर्ट में।