Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2471001

इंदौर को मिलने जा रही है एक और सौगात, 200 स्टॉप के लिए टेंडर जारी

Madhya Pradesh News: अटल इंदौर सिटी लिमिटेड ने इंदौर शहर में 600 नए बस स्टेंड बनाने का ऐलान किया है. 200 बस स्टॉप के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है. 

indore city limited announced to build 600 new bus stands in indore city
indore city limited announced to build 600 new bus stands in indore city

Indore News: इंदौर वासियों को जल्द ही बहुत बड़ी सौगात मिलने जा रहा है. शहर में ट्रैफिक की समस्याओं और भीड़ से निपटने के लिए प्रशासन की तरफ से यह फैसला लिया गया है. दरअसल, अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड ने आम लोगों की यात्रा को आसान बनाने कि लिए 600 नए बस स्टॉप बनाने की घोषणा की गई है. शुरुआत में पहले 200 सिटी बस स्टोप बनाए जाएंगे. वहीं इस योजना पर जल्द ही कम शुरू हो सकते हैं.

सुरक्षा पर विशेष ध्यान

इन नए बस स्टॉप पर यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष बल दिया जाएगा. बसों के समय की जानकारी के लिए LED स्क्रीन लगाए जाएंगे. वहीं यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाने की योजना बनाई गई है. अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के सीईओ दिव्यांक सिंह ने बताया है कि अभी 200 बस स्टॉप के लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं, जिसमें कुछ पुराने स्टॉप भी शामिल हैं जिससे नए तरीके से विकसित किया जाएगा. 

Add Zee News as a Preferred Source

8 लाख की होगी लागत

इंदौर में बन रहे नए बस स्टॉप की लागत करीब 8 लाख के आसपास होगी. वहीं आपको बताते चले कि इस बस स्टॉप के लिए एआईसीटीएसएल द्वारा जमीम मुहैय्या कराया जाएगा. तो वहीं इन बस स्टॉपों पर विज्ञापन भी लगाए जाएंगे. इसके लिए ठेकेदारों को 25 साल के लिए ठेके दिए जाएंगे. 

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा

अटल इंदौर सिटी लिमिटेड के द्वारा शहर में इन बस स्टॉपों के बनाए जाने से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को काफी बढ़ावा मिलेगा. जिससे शहर में ट्रेफिक की भी समस्या कम होगी. एआईसीटीएसएल के सीईओ के मुताबिक इन बस स्टपों से शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा. वही उन्होंने बताया कि आने लावे समय में बाकी के 400 बस स्टॉप भी बनाए जाएंगे. 

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश  की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड! 

 

TAGS

Trending news