शरीर के इस अंग पर मस्सा वाले होते हैं सौभाग्यशाली, जानिए मस्से का रहस्य
Advertisement

शरीर के इस अंग पर मस्सा वाले होते हैं सौभाग्यशाली, जानिए मस्से का रहस्य

masse meaning on body: हम में से ज्यादात्तर लोगों के शरीर पर मस्सा होना सामान्य बात हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर के अलग-अलग अंगो पर पाए जाने वाला मस्सा हमारे भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के सूचक होते हैं. आइए जानते हैं शरीर पर पाए जाने वाले मस्सों के बारे में.

शरीर के इस अंग पर मस्सा वाले होते हैं सौभाग्यशाली, जानिए मस्से का रहस्य

नई दिल्लीः  प्राचीन काल में ऋषि मुनि-लोगों के चेहरे और शरीर पर मौजूद निशान जैसे तिल, मस्से या भौंरी को देखकर उनके भविष्य के बारे में सब कुछ बता देते थें. ऐसा माना जाता है कि ऋषि-मुनियों ने इसे लिपिबद्ध कर दिया. जिसके आधार पर आज भी लोगों के भविष्य के बारे में बताया जाता है. इसी आधार पर आज हम आपको शरीर पर होने वाले कुछ ऐसे मस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका शरीर के अंगो पर होना बेहद शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं शरीर के किस अंग पर मस्से का होना सौभाग्यशाली होता है.

सिर के ऊपरी या पिछली हिस्से पर मस्सा होना
जिस व्यक्ति के सिर के ऊपरी हिस्से या पिछले हिस्से पर मस्सा होता है, वो लोग बहुत सौभाग्यशाली होते हैं. ये लोग अपनी जिंदगी में खूब पैसा कमाते हैं.

मस्तक या ललाट पर मस्सा होना
जिस व्यक्ति के ललाट पर या मस्तक पर मस्सा होता है वो लोग बहुत सौभाग्यशाली होते हैं. ये लोग समाज में खूब मान-सम्मान पाते हैं.

दोनों भौहों के बीच में मस्सा होना
जिस व्यक्ति के दौनों भौहों के बीच में मस्सा होता है वे लोग बहुत दुष्ट किस्म के होते हैं. किंतु ये लोग हर सुख-सुविधा का भोग करते हैं.

होठ पर या कंठ पर मस्सा होना
जिस व्यक्ति के होठ पर या कंठ पर मस्सा होता है वो लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं. ये लोग हमेशा मन पसंद भोजन करते हैं. 

नाक या कान पर मस्सा होना
जिस व्यक्ति के नाक पर या कान पर मस्सा होता है वो लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं. ये लोग नये कपड़े पहनने के शौकीन होते हैं. 

ये भी पढ़ेंः Astro Tips: धन दौलत में खूब होगी तरक्की, घर पर करें ये आसान उपाय

ये भी पढ़ेंः Good Luck Sign: अगर आपको भी मिल रहे हैं ऐसे संकेत, समझिए चमकने वाली है किस्मत

disclaimer: इस लेख में दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. zee media इसकी पुष्टि नहीं करता है.

 

Trending news