रामराजा लोक का भूमिपूजन कर CM शिवराज देंगे 424 करोड़ की सौगात, ओरछा से खुलेंगे निवाड़ी के भाग्य
Advertisement

रामराजा लोक का भूमिपूजन कर CM शिवराज देंगे 424 करोड़ की सौगात, ओरछा से खुलेंगे निवाड़ी के भाग्य

Niwari News: आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुंदेलखंड की अयोध्या (bundelkhand ki ayodhya) यानी ओरछा में श्री रामराजा लोक का भूमिपूजन (Shri Ramraja Lok Bhoomi Pujan) कर निवाड़ी जिले की जनता को 424.02 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे. इसमें कई शिलान्यास/लोकार्पण शामिल हैं.

रामराजा लोक का भूमिपूजन कर CM शिवराज देंगे 424 करोड़ की सौगात, ओरछा से खुलेंगे निवाड़ी के भाग्य

Shri Ramraja Lok Bhoomi Pujan: भोपाल/निवाड़ी। मध्य प्रदेश में उज्जैन में महाकाल लोक के बाद अब  बुंदेलखंड की अयोध्या (bundelkhand ki ayodhya) कहे जाने वाले ओरछा में रामराजा मंदिर लोक का निर्माण होने जा रहा है. इसके लिए आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) निवाड़ी पहुंचेंगे. इस दौरान वो जिले में हुए अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण भी करें. इसमें ओरछा समेत निवाड़ी जिले के लोगों को करीब 424 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी.

424 करोड़ की सौगात
निवाड़ी ओरछा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विभिन्न विकास कार्यों का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. इसमें 143.50 करोड़ लागत के 7 विकास कार्यों का शिलान्यास और 280.57 करोड़ की लागत के 5 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है. यानी आज कुल 424.02 करोड़ की लागत से 12 विकास कार्यों का होगा शिलान्यास/लोकार्पण होगा.

Ramraja Lok भूमिपूजन से पहले हुई आतिशबाजी, भव्य दिखा ओरछा का जहांगीर महल

शिलान्यास किये जाने वाले विकास कार्य
- कुल 143 करोड़ 45 लाख की लागत से श्री रामराजा लोक और 6 नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन
- 19 करोड़ 72 की लागत से ओरछा के महत्वपूर्ण स्मारकों के संरक्षण और पर्यटकों हेतु सुविधाओं के विकास
- 11 करोड़ 43 लाख की लागत से पृथ्वीपुर में सिविल अस्पताल का निर्माण
- 21 करोड़ 88 लाख रु की लागत से जेरोर और ओरछा में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण
- 7 करोड़ 50 लाख की लागत से बुन्देला शासकों द्वारा स्थापित स्मारकों का संरक्षण
- 2 करोड़ की लागत से अछरूमाता मंदिर में जन सुविधाओं के विकास कार्य

आज होगा राजा राम लोक का भूमिपूजन, जानिए मंदिर से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं

लोकार्पण किये जाने वाले विकास कार्य
- 280 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से निर्मित 5 विकास कार्यों का
- 182 करोड़ 44 लाख रु की लागत से निवाडी पृथ्वीपुर 1 समूह जल प्रदाय योजना
- निवाड़ी के 93 और पृथ्वीपुर विकासखंड के 50 ग्रामों को मिलेगा जल
- 26 हजार 711 परिवारों के 2 लाख 6 हजार 270 लोग होंगे लाभान्वित
- 10 वर्षों तक संचालन/संधारण का कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा किया जायेगा
- 84 करोड़ 97 लाख रु की लागत से निवाडी पृथ्वीपुर 2 समूह जल प्रदाय योजना
- पृथ्वीपुर विकास खंड के 80 ग्रामों को मिलेगा जल
- 19 हजार 691 परिवारों के 1 लाख 27 हजार 967 लोग होंगे लाभान्वित
- 6 करोड़ 40 लाख की लागत से निर्मित आवास गृह भवनों का लोकार्पण
- 3 करोड़ 86 लाख रु की लागत से शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर में निर्मित कक्षों का लोकार्पण

आने वाले समय में होंगे निर्माण
- आने वाले 1 साल में कुल 336.31 करोड़ के विकास कार्य किये जायेंगे
- ओरछा 6 टेड के भवन एक F टाईप, दो H टाईप और चार I टाईप आवास गृह जिला निवाड़ी,
- पृथ्वीपुर 3 ट्रेड ITI भवन
- शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी के अन्तर्गत 6 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य
- निवाड़ी पृथ्वीपुर 1 समूह जल प्रदाय योजना
- निवाड़ी पृथ्वीपुर 2 समूह जल प्रदाय योजना

Red Cobra Video: लाल कोबरा काले सांपों के बीच फंसा, हुआ कुछ ऐसा की उड़े लोगों के होश

Trending news