Shajapur Nagar Palika Result: शाजापुर में कांग्रेस को झटका, नगर पालिका पर बीजेपी का कब्जा
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1261895

Shajapur Nagar Palika Result: शाजापुर में कांग्रेस को झटका, नगर पालिका पर बीजेपी का कब्जा

Shajapur Nagar Palika Result: शाजापुर नगर पालिका के चुनाव नतीजे सामने आ  चुके हैं. नतीजों में बीजेपी ने कांग्रेस को झटका देते हुए नगर पालिका पर कब्जा कर लिया है. कांग्रेस के कई बड़े चेहरों को हार का सामना करना पड़ा है. 

Shajapur Nagar Palika Result: शाजापुर में कांग्रेस को झटका, नगर पालिका पर बीजेपी का कब्जा

मनोज जैन/शाजापुरः मध्य प्रदेश नगर नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के नतीजे सामने आ गए हैं. शाजापुर में कांग्रेस को झटका लगा है, जहां नगर पालिका चुनाव में बीजेपी को जीत मिली है. बता दें कि यहां के कुल 29 वार्डों में से 17 वार्डों में बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. वहीं कांग्रेस को 9 वार्डों में और निर्दलीय को 2 पर जीत मिली है. एक वार्ड में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. 

कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि आशुतोष शर्मा को हार का सामना करना पड़ा है. इतना ही नहीं आशुतोष शर्मा की पत्नी मीनाक्षी शर्मा को भी हार का मुंह देखना पड़ा है. वहीं भाजपा के दिग्गज नेता प्रेम जैन और संतोष जोशी को चुनाव में जीत मिली है. जीत के बाद भाजपाइयों द्वारा जीत का जुलूस भी निकाला गया.

ये है शाजापुर नगर पालिका के नतीजों की डिटेल्स- 

वार्ड 1 - कमलाबाई पीरूलाल भाजपा
वार्ड 2 - भुवनेश्वरी सतीश राठौर निर्दलीय
वार्ड 3 - महेश कुशवाह भाजपा
वार्ड 4 - प्रेम जैन भाजपा

वार्ड 5  - शोएब मेव कांग्रेस
वार्ड 6 - अफरोज बी शमी उल्ला कांग्रेस
वार्ड 7 - शहीदा बी अशफाक कांग्रेस
वार्ड 8 - अजीज मंसूरी कांग्रेस

वार्ड 9 - पूनम चिनेश जैन भाजपा
वार्ड 10 - रूबी सलमान शेख कांग्रेस
वार्ड 11 - कौशल कसेरा भाजपा
वार्ड 12 - शमी हमीद चाचा निर्दलीय

वार्ड 13 - भावना नीरज वैष्णव कांग्रेस
वार्ड 14 - विक्रम कुशवाह भाजपा
वार्ड 15 - भावना सत्या वात्रे कांग्रेस
वार्ड 16 - दुष्यंत सोनी भाजपा

वार्ड 17 - कायनात रईस पठान कांग्रेस
वार्ड 18 - माया कैलाश गवली कांग्रेस
वार्ड 19 - ओम उमठ भाजपा
वार्ड 20 - संतोष जोशी भाजपा

वार्ड 21 - आरती लाला शर्मा भाजपा
वार्ड 22 - लक्ष्मी अजय चंदेल भाजपा
वार्ड 23 - प्रेम यादव भाजपा
वार्ड 24 - कीर्ति प्रशांत चौहान भाजपा

वार्ड 25 - माया सुनील पेंटर भाजपा
वार्ड 26 - कविता जगदीश विश्वकर्मा भाजपा
वार्ड 27 - दीप कलेशरिया आप पार्टी
वार्ड 28 - मुकेश दुबे भाजपा
वार्ड 29 - दिनेश सौराष्ट्रीय भाजपा

Trending news