महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा, शिवसेना को नहीं मिले बड़े पोर्टफोलियो; देखें किसे मिला कौन सा मंत्रालय
Advertisement
trendingNow1619841

महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा, शिवसेना को नहीं मिले बड़े पोर्टफोलियो; देखें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया है. शिवसेना के हाथ कोई बड़ा मंत्रालय नहीं लगा.

अजित पवार राज्य के नए वित्त मंत्री होंगे.

मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया है. जल्द लिस्ट जारी की जा सकती है. अनिल देशमुख महाराष्ट्र के नए गृहमंत्री हो सकते हैं. अजित पवार राज्य के नए वित्त मंत्री होंगे. इसके अलावा, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है. कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट के जिम्मे में राजस्व विभाग आया है. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को PWD मंत्री बनाया गया है.

एक नजर में देखें किसको मिला कौनसा मंत्रालय:  
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे: सामान्य प्रशासन मंत्रालय
शंकरराव गडाख - जल संसाधन 
गुलाबराव पाटिल - पानी आपूर्ति
अनिल देशमुख: गृह  

कांग्रेस के खाते में आए ये मंत्रालय:
बाला साहेब थोराट : राजस्व
अशोक चव्हाण - पीडब्ल्यूडी
नितिन राउत - ऊर्जा
विजय वड्डेटीवार - ओबीसी ,खार जमिनी, मदत आणि पुनर्वसन
केसी पाडवी - आदिवासी विकास
यशोमति ठाकूर - महिला एवं बालकल्याण
अमित देशमुख - मेडिकल शिक्षण आणि सांस्कृतिक
सुनील केदार - दुग्ध विकास व पशुसंवर्धन
वर्षा गायकवाड़ - स्कूल शिक्षण
अस्लम शेख - वस्त्रोद्योग, मत्स्य व्यवसाय, पोर्ट
 
शिवसेना के हाथ लगे ये पोर्टफोलियो:
एकनाथ शिंदे - नगरविकास 
सुभाष देसाई - उद्योग 
उदय सामंत - उच्च तंत्र शिक्षण
आदित्य ठाकरे - पर्यटन, पर्यावरण
अनिल परब- परिवहन, संसदीय कामकाज
शंकरराव गडाख - जल संपदा
संदिपान भुमरे - रोजगार गारँटी
गुलाबराव पाटील - जलसँपदा
दादा भुसे - कृषि
संजय राठोड - वन

एनसीपी का इन मंत्रालयों पर कब्जा:  
अजित पवार - वित्त
अनिल देशमुख - गृहमंत्री
जयंत पाटील - जलसंपदा
छगन भुजबळ - खाद्य एवं नागरी पुरवठा
नवाब मलिक - अल्पसंख्यक 
दिलीप वळसे पाटिल-  राज्य उत्पादन शुल्क, कामगार
बाळासाहेब पाटिल - सहकारिता
राजेश टोपे- स्वास्थ्य
जितेंद्र आव्हाड - गृहनिर्माण
धनंजय मुंडे - सामाजिक न्याय 
राजेंद्र शिंगणे - अन्न व औषध प्रशासन
हसन मुश्रीफ - ग्रामविकास 

राज्य मंत्री:-
शंभूराज देसाई - गृहराज्यमंत्री (ग्रामीण)
अब्दुल सत्तार - राजस्व, ग्रामविकास
बच्चू कडू - जलसंपदा,
सतेज पाटील - गृह राज्यमंत्री (शहर)
विश्वजित कदम - कृषि, सहकारिता राज्यमंत्री
राजेंद्र यड्रावकर- स्वास्थ्य सांस्कृतिक, अन्न औषध प्रशासन राज्यमंत्री
अदिती तटकरे - उद्योग, पर्यटन, क्रीडा राज्यमंत्री  
दत्ता भरणे - जलसंपदा, सामान्य प्रशासन 
संजय बनसोडे - पर्यावरण, पाणीपुरवठा, सार्वजनिक बांधकाम राज्यमंत्री
प्राजक्त तनपुरे - राज्यमंत्री नगरविकास, उर्जा, उच्च तंत्र शिक्षण

Trending news