कांग्रेस ने गोवध पर प्रतिबंध लगाना चाहा, हमने स्वीकार किया : मुगंतीवार
Advertisement
trendingNow1251976

कांग्रेस ने गोवध पर प्रतिबंध लगाना चाहा, हमने स्वीकार किया : मुगंतीवार

महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुंगतीवार ने आज कहा कि गोवध पर प्रतिबंध की महात्मा गांधी ने वकालत की थी तथा कांग्रेस सरकार ने ही आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में 1976 में इसे लागू किया था।

कांग्रेस ने गोवध पर प्रतिबंध लगाना चाहा, हमने स्वीकार किया : मुगंतीवार

मुंबई : महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुंगतीवार ने आज कहा कि गोवध पर प्रतिबंध की महात्मा गांधी ने वकालत की थी तथा कांग्रेस सरकार ने ही आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में 1976 में इसे लागू किया था।

उन्होंने विधानसभा में राज्य के बजट पर दो दिन तक चली चर्चा का जवाब देते हुए कहा, ‘कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा एवं गांधीवादी चंद्रशेखर धर्माधिकारी ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर गोवध पर प्रतिबंध लगाने को कहा था। हमें यह विचार पसंद आया और हमने इसे स्वीकार कर लिया।’

वित्त मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं आंध्र प्रदेश में गोवध पर लगे प्रतिबंध के बारे में कराये गये अध्ययन से पता लगता है कि दूध एवं जैविक खाद के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि यह आलोचना सत्य नहीं है कि प्रतिबंध से रोजगार प्रभावित होगा।

मंत्री ने कहा कि उनके पहले बजट में कृषि, किसानों, उद्योगों, शिक्षा एवं रोजगार सृजन पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। इसमें सभी लंबित परियोजनाओं को पूरा करने में सुविधाएं दी गयी हैं।

Trending news