पति का कर्ज चुकाने से इंकार करने पर पंचायत ने महिला से सेक्स की मांग की
Advertisement
trendingNow1281519

पति का कर्ज चुकाने से इंकार करने पर पंचायत ने महिला से सेक्स की मांग की

चौंकाने वाली एक घटना में महाराष्ट्र के परभनी जिले में एक जातीय पंचायत के करीब आठ पंचों ने कथित तौर पर एक महिला से यौन सुख की मांग की। ऐसा उसके पति द्वारा छह लाख रूपये का ऋण चुकाने से इंकार करने के बाद की गयी।

पति का कर्ज चुकाने से इंकार करने पर पंचायत ने महिला से सेक्स की मांग की

मुंबई : चौंकाने वाली एक घटना में महाराष्ट्र के परभनी जिले में एक जातीय पंचायत के करीब आठ पंचों ने कथित तौर पर एक महिला से यौन सुख की मांग की। ऐसा उसके पति द्वारा छह लाख रूपये का ऋण चुकाने से इंकार करने के बाद की गयी।

महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (एमएएनएस) के सफलतापूर्वक हस्तक्षेप के कारण ना केवल दंपति पर लगाए गये सामाजिक बहिष्कार को हटाया गया बल्कि पंचायत को भी भंग कर दिया गया। इस दंपति की पहचान दीपक भोरे और उसकी पत्नी के रूप में की गयी है जो ‘गोंधली’ समुदाय के हैं।

 

Trending news