महाराष्ट्र: महिला का आरोप- पैसे नहीं देने पर पति और सौतेली बेटियां करते हैं परेशान
Advertisement
trendingNow1363344

महाराष्ट्र: महिला का आरोप- पैसे नहीं देने पर पति और सौतेली बेटियां करते हैं परेशान

महाराष्ट्र की 42 वर्षीय एक महिला ने पति और अपनी दो सौतेली बेटियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है.

पैसे नहीं देना महिला को पड़ा महंगा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ठाणे: महाराष्ट्र की 42 वर्षीय एक महिला ने पति और अपनी दो सौतेली बेटियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने फरवरी 2016 में 52 वर्षीय एक व्यक्ति से शादी की थी और वह यहां डोम्बिवली उपनगर में उसके घर में उसके साथ रहने चली गयी थी. वहां उसे पता चला कि पूर्व में हुई शादी से उसके पति के तीन बेटियां हैं जिनकी उम्र 12, 19 और 23 साल है.

  1. महाराष्ट्र में दूसरी शादी करना महिला को पड़ा महंगा
  2. पैसे नहीं देने पर पति- सौतेली बेटियों ने किया उत्पीड़न
  3. परेशान महिला ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

पैसे नहीं देने पर पति ने पीटा
महिला ने आरोप लगाया कि दोनों बड़ी बेटियों ने उससे रुपये मांगे और जब वह नहीं दे पायी तो उसने उसके पति से इसकी शिकायत कर दी जिसने उसकी पिटाई कर दी.

एक अटके बांध के चलते लटक गई 7 गांवों के 200 लड़कों की शादी, घर में चूल्हा फूंकने को हैं मजबूर!

अधिकारी ने बताया कि उसने आगे आरोप लगाया कि उसके पति ने भी उससे रूपये मांगे और जब वह उनकी मांग पूरा नहीं कर पायी तो उसका उत्पीड़न किया गया.

बिहार में तमंचे की धौंस दिखाकर 'पकड़ुआ' स्टाइल में करवा दी इंजीनियर की जबरन शादी

शनिवार शाम महिला की शिकायत के आधार पर डोम्बिवली में मानपाड़ा थाने में व्यक्ति और उसके दो बड़ी बेटियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है.

Trending news