NASA ने खोज निकाला चंद्रयान-2 के 'विक्रम लैंडर' का मलबा, जारी की तस्वीर
Advertisement
trendingNow1604478

NASA ने खोज निकाला चंद्रयान-2 के 'विक्रम लैंडर' का मलबा, जारी की तस्वीर

NASA ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उसके उसका लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर (LRO) ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को ढूढ़ लिया है.

NASA द्वारा ली गई तस्वीर

वशिंगटन डीसी: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) के विक्रम लैंडर (Vikram lander) को का मलबा खोज निकाला है. NASA ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उसके उसका लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर (LRO) ने चंद्रमा (moon) की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को ढूढ़ लिया है.

NASA ने मंगलवार सुबह अपने लूनर रेकॉन्सेन्स ऑर्बिटर (एलआरओ) द्वारा ली गई एक तस्वीर जारी की. इस तस्वीर में विक्रम लैंडर से प्रभावित जगह नजर आ रही है.  नासा ने एक बयान जारी कर कहा है कि चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर मिल गया है. तस्‍वीर में नीले और हरे डॉट्स के माध्‍यम से विक्रम लैंडर के मलबे वाला क्षेत्र दिखाया गया है.

बता दें ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया था. सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था.

लैंडर को 6 और 7 सितंबर) की दरम्यानी रात लगभग एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चांद पर नीचे की तरफ आते समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया था. 

Trending news