असम में बाढ़ का प्रकोप जारी, 8.5 लाख लोग प्रभावित
Advertisement
trendingNow1268138

असम में बाढ़ का प्रकोप जारी, 8.5 लाख लोग प्रभावित

असम के 12 जिलों में बाढ़ का प्रकोप जारी है। बाढ़ से राज्य के 984 गांवों में 8.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र सरकार ने कहा है कि उसने राज्य सरकार को बाढ़ से होने वाली क्षति को न्यूनतम करने के लिए हरसंभव मदद मुहैया कराई है।

असम में बाढ़ का प्रकोप जारी, 8.5 लाख लोग प्रभावित

गुवाहाटी : असम के 12 जिलों में बाढ़ का प्रकोप जारी है। बाढ़ से राज्य के 984 गांवों में 8.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र सरकार ने कहा है कि उसने राज्य सरकार को बाढ़ से होने वाली क्षति को न्यूनतम करने के लिए हरसंभव मदद मुहैया कराई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि लखीमपुर, डिब्रूगढ़, बोंगाईगांव, सोनितपुर, बारपेटा, जोरहाट, ग्वालपाड़ा, मोरीगांव, धुबरी, कामरूप, गोलाघाट और नगांव जिलों के 984 गांवों में 8.33 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ से अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 50,000 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूब गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, अरूणाचल प्रदेश एवं भूटान के उंचाई वाले इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र एवं इसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही हैं । बाढ़ के पानी से डिब्रूगढ़, सोनितपुर, ग्वालपारा और नगांव में कई जगह सड़कें बह गई हैं जबकि सोनितपुर जिले में दो पुल बह गए।

राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों की खातिर केंद्र से 500 करोड़ रुपए मांगे थे, इस पर केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्री ने बोंगाईगांव जिले का दौरा कर कहा, ‘केंद्र राज्य सरकार को पहले दिन से ही हरसंभव मदद दे रहा है।’

Trending news