Advertisement
trendingPhotos835553
photoDetails1hindi

Republic Day 2021: Indian Army ने ऐसे मनाया गणतंत्र दिवस, 17000 फीट पर लहराया तिरंगा, देखिए PHOTOS

Republic Day 2021: आज 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडो तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में 17000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा झंडा फहराया. इसके अलावा जवानों ने जमे हुए पानी पर हाथ में तिरंगा झंडा लेकर मार्च भी किया. वहीं मिजोरम में खास तरीके से बीएसएफ ने गणतंत्र दिवस मनाया. देखिए गणतंत्र दिवस की ये अद्भुत तस्वीरें...

आईटीबीपी जवानों ने मनाया गणतंत्र दिवस

1/5
आईटीबीपी जवानों ने मनाया गणतंत्र दिवस

इंडो तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) के मौके पर लद्दाख में तिरंगा झंडा फहराने के दौरान काफी जोश में नजर आए. उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष भी किया.(फोटो साभार: ITBP)

जमे हुए पानी पर आईटीबीपी के जवानों का मार्च

2/5
जमे हुए पानी पर आईटीबीपी के जवानों का मार्च

72वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) के मौके पर इंडो तिब्बत सीमा पुलिस (Indo Tibetan Border Police) के जवानों ने समुद्र तल से 17 हजार फीट की ऊंचाई पर ठंड के कारण जमे हुए पानी पर मार्च किया. इस दौरान जवानों ने हाथ में तिरंगा झंडा ले रखा था.(फोटो साभार: ITBP)

17 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा

3/5
17 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा

लद्दाख में इंडो तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने समुद्र तल से 17 हजार फीट की ऊंचाई पर 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) मनाया. आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगा झंडा भी फहराया.(फोटो साभार: ITBP)

गणतंत्र दिवस पर भारी उत्साह में दिखे आईटीबीपी के जवान

4/5
गणतंत्र दिवस पर भारी उत्साह में दिखे आईटीबीपी के जवान

भीषण ठंड के बावजूद इंडो तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों का उत्साह गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) के मौके पर कम नहीं हुआ. जवानों ने जिस जगह तिरंगा झंडा फहराया, वहां चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई दिखी. हालांकि जवान पूरे जोश में नजर आए.(फोटो साभार: ITBP)

बीएसएफ के जवानों ने बांग्लादेश की सेना को गिफ्ट की मिठाई

5/5
बीएसएफ के जवानों ने बांग्लादेश की सेना को गिफ्ट की मिठाई

मिजोरम में भारत-बांग्लादेश की सीमा पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने 72वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) के मौके पर बांग्लादेश की सेना के जवानों के मिठाई गिफ्ट में दी. इसके साथ ही बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने जय बीएसएफ और जय भारत के नारे भी लगाए.(फोटो साभार: @BSF_MizoramCach)

ट्रेन्डिंग फोटोज़