Trending Photos

Beawar News: ब्यावर की राजकीय सनातन धर्म महाविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित ब्यावर प्रीमियर लीग सीजन 4 क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को समारोह पूर्वक समापन किया गया. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शंकर सिंह रावत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद सभापति नरेश कनोजिया ने शिरकत की.
इस दौरान अतिथियों का माला और साफा पहनकर स्वागत किया गया. समारोह में प्रतियोगिता की विजेता टीमों को विधायक रावत तथा सभापति कनौजिया ने ट्रॉफी प्रदान की. ब्यावर लीग प्रीमियम सीजन 4 का खिताब भी मुकाबला रॉयल्स वर्सेस ब्यावर सुपर किंग के मध्य खेला गया जिसमें ब्यावर रायल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट होकर 160 रन बनाए.
जिसमें कप्तान रजत गुजराती ने 68 रण में मोहम्मद बाग ने 26 रन का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्यावर सुपर किंग टीम मात्र 63 रन पर ही सिमट गई. इस तरह से ब्यावर रॉयल्स किंग ने खिताब हासिल किया. रजत गुजराती को मैन ऑफ द मैच चुना गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!