Banswara Triple Talaq Case: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक महिला ने अपने पति पर व्हाट्सऐप के जरिए ट्रिपल तलाक देने का आरोप लगाया है. आरोपी पति पिछले एक साल से कुवैत में रह रहा है. महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के भी आरोप लगाए हैं.
Garba Dipute in Banswara: देश में सांप्रदायिक नफरत की आग बढ़ती जा रही है. अब त्योहारों मनाने के लिए धर्म देखा जाने लगा है. बांसवाड़ा में नाबालिग मुस्लिम लड़का एक पंडाल में गरबा खेलने पहुंचा तो विवाद खड़ा हो गया. आरोपी है कि मुस्लिम लड़के ने दूसरे समुदाय की लड़की को वीडियो कॉल कर ऐसा करने के लिए दबाव बनाया था. हिंदूवादी संगठनों के हंगामें के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Rajasthan News: बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के महुड़ी पाड़ा गांव में शादी के तीन माह बाद विवाहिता ने अज्ञात कारण के चलते जहरीली दवा का सेवन कर लिया. परिजन विवाहिता को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले की जानकारी परिजनों नें पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा.
Rajasthan Accident: बांसवाड़ा जिले में भूंगड़ा थाना क्षेत्र के खेरडाबरा गांव में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 28 वर्षीय हरीश की उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
Banswara News: राजस्थान के जिले बांसवाड़ा जिले का 12 साल का कृष्णा एक मिसाल है. उसके जन्म से ही न हाथ और न ही पैर हैं. कृष्णा पढ़ाई में अव्वल है और क्रिकट का शौकीन है. उसके बल्ले से चौक्के छक्के निकलते हैं.
बांसवाड़ा जिले के लोहारिया थाना क्षेत्र के पालोदा कस्बे में रविवार को 12 साल की जानवी पाटीदार की धारधार हथियार से हत्या का मामला सामने आया था.
Banswara News: बांसवाड़ा में 23 मार्च को पालोदा कस्बे में 12 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या की गई. पुलिस ने 36 घंटे बाद 2 नाबालिगों को डिटेन किया. वहीं, हत्या को लेकर दोनों से पूछताछ की गई.
Rajasthan Crime: बांसवाड़ा जिले में आंबापुरा थाना क्षेत्र के रतलाम मार्ग पर गेमन पुल से रविवार को माही नदी में गिरे युवक का शव आज सोमवार को निकाला गया. किनारे से 60 मीटर दूर शव मिला. मिली बाइक के नंबरों से युवक की पहचान हुई.
Banswara News: बांसवाड़ा जिले के पालोदा कस्बे में 13 साल की बालिका की हत्या से सनसनी फैल गई, जिसका शव किचन में खून से लथ पथ मिला. सूचना पर डीएसपी और तीन थानो का जाब्ता मोके पर पंहुचा और घटना की जानकारी ली.
Rajasthan Crime: बांसवाड़ा जिले में घाटोल थाना क्षेत्र के पाचलवासा गांव में रहने वाले 44 वर्षीय मनोहर मईडा ने अपने घर के आंगन में चुनरी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
Banswara News: बांसवाड़ा जिले के मोटागांव थाना क्षेत्र के चेकला गांव में 18 साल गुड्डी बामनिया का शव लटका मिला. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.
Banswara News: बांसवाड़ा में भाजपा विधायक कैलाश मीणा पर देर रात को परतापुर के सरकारी अस्पताल में डॉ. अजयपालसिंह से गालीगलोज करने और नर्सिंग अधिकारी योगेश डामोर को थप्पड़ जड़ने का आरोप लगा है.
Banswara News: बांसवाड़ा जिले के सुंदनपुर गांव स्थित कापड़िया क्षेत्र में एक पोली हाउस में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. आग लगने के बाद जैसे ही काला धुआं ऊपर उठने लगा तो, सुंदनपुर सहित तलवाड़ा कस्बे के ग्रामीण मौके पर पहुंचे.
Rajasthan village unique holi: बांसवाड़ा जिले के घाटोल में होली के अवसर पर 250 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत जलती लकड़ियों से राड खेलने का आयोजन हुआ. इस जोखिम भरे खेल में दो लोग घायल हो गए. परंपरा के अनुसार, लोग आग से खेलते हैं और यह आयोजन उत्सव का प्रमुख हिस्सा होता है.
Banswara News: बांसवाड़ा जिले में गांव के युवा जिन्हें होली के गेरिये कहा जाता है. ये गेरिये दो बच्चों के घर गए और कंधों पर उठाकर ले आए. इसके बाद पूरे रीति-रिवाज के साथ इनकी शादी करवाई गई. दोनों बच्चों की शादी समारोह में गांव के युवा खूब नाचे.
Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में बड़ी घटना! 70 लोगों ने ईसाई धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया है! चर्च को छोड़कर भैरव बाबा की पूजा करने का फैसला किया है!
Banswara News: बांसवाड़ा जिले में एक गिरजाघर को मंदिर में बदला जा रहा है, जिसकी शुद्धिकरण करके भैरव जी की मूर्ति स्थापित की गई. साथ ही गांव के 30 परिवार वापस हिंदू धर्म में लौट आए.
Banswara religious conversion controversy: एक गांव में 30 परिवार ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना रहे हैं. वहां स्थित चर्च को मंदिर में बदलने की प्रक्रिया जारी है. धर्म परिवर्तन के इस फैसले को सामाजिक और धार्मिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. स्थानीय स्तर पर इस परिवर्तन को लेकर चर्चा तेज है.
Banswara News: बांसवाड़ा के उपला घंटाला गांव में नहर में गिरे ऑटो से मां-बेटी बच गईं, लेकिन चालक बह गया. सिविल डिफेंस टीम ने 36 घंटे बाद घाटोल के चडला गांव से शव बरामद किया. हादसे से क्षेत्र में शोक, सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग.
Banswara News: रीट परीक्षा 2025 के लिए बांसवाड़ा से 27,000 अभ्यर्थियों के सेंटर अन्य जिलों में होने से रोडवेज ने निशुल्क बस सेवा शुरू की. बस स्टैंड पर भारी भीड़ उमड़ी, पुलिस रही मुस्तैद. 40 अतिरिक्त बसें तैनात की गईं, जिससे अभ्यर्थियों को सुविधा मिली, लेकिन अन्य यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
Banswara News: तांत्रिक विद्या से रुपए दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से रुपए ऐंठने वाली गैंग के एक आरोपी को बांसवाड़ा जिले की सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में केवड़िया की अमृत पत्नी मुकेश आदिवासी ने सदर थाने में रिपोर्ट कराई थी.
Banswara News: बांसवाड़ा में शादी के महज 2 दिन बाद ही दुल्हन कैश और ज्वेलरी लेकर भाग गई. ससुराल पक्ष का आरोप है कि महिला ने सभी को खाने में कुछ मिलाकर खिलाया, जिसके बाद सभी परिजन गहरी नींद में सो गए .