जन आक्रोश यात्रा को लेकर BJP में दिखी गुटबाजी, बारां में दो जगहों पर हुई PC
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1464357

जन आक्रोश यात्रा को लेकर BJP में दिखी गुटबाजी, बारां में दो जगहों पर हुई PC

राजस्थान के बारां में मंगलवार दोपहर बाद जन आक्रोश यात्रा को लेकर बारां में प्रेस वार्ता का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा ने सासंद कार्यालय पर प्रेसवार्ता की गई.

जन आक्रोश यात्रा को लेकर BJP में दिखी गुटबाजी, बारां में दो जगहों पर हुई PC

Baran News: बारां में मंगलवार दोपहर बाद जन आक्रोश यात्रा को लेकर बारां में प्रेस वार्ता का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा ने सासंद कार्यालय पर प्रेसवार्ता की गई.

इसके भाजपा के दुसरे गुट की ओर से विधायक मदन दिलावर ने सर्किट हाऊस में प्रेसवार्ता की गई. इस दौरान जन आक्रोश यात्रा को लेकर जानकारी दी गई. वहीं, इस दौरान काग्रेंस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने बताया कि यात्रा रथ में जनता के लिए शिकायत पेटी रखी जाएगी, जहां वे अपनी समस्या लिख कर डाल सकेंगे.

यह भी पढे़ं- Big News On Rajasthan Politics :अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने मिलाए हाथ, क्या दिल भी मिले समझे सियासी गणित

 

बारां में सबसे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष ने सांसद कार्यालय पर जन आक्रोश यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया. इस प्रेस वार्ता को जिला अध्यक्ष जगदीश मीणा, जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी रामस्वरूप यादव, जिला प्रभारी एडवोकेट अशोक बादल ने संबोधित किया.

भाजपा पदाधिकारियों ने जन आक्रोश यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 1 दिसंबर को शाम को जन आक्रोश यात्रा के रात के 4 रथ बारां पहुंच जाएंगे. ये 2 दिसंबर को जिले की चारों विधानसभाओं के लिए रवाना होंगे. उन्होंने बताया कि चारों विधानसभाओं के लिए प्रभारियों व सह प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई है. जिले की 25 सदस्यीय टीम का भी गठन कर लिया गया है. यात्रा प्रत्येक विधानसभा में 10 दिन रहेगी. सभी विधानसभा क्षेत्रों में उपखंड मुख्यालयों पर सभाएं होंगी तथा यात्रा के बाद जिला मुख्यालय पर भी एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा. 

जन आक्रोश यात्रा के लिए भाजपा ने नियुक्त किए जिला प्रभारी
इस दौरान प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर नुक्कड़ सभा होगी. जन आक्रोश यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और विफलताओं को जनता को बताना है. यात्रा के दौरान हम सभी बूथ स्तर पर से समस्याएं भी लिखित में लेंगे. यात्रा रथों पर एक शिकायत पेटी भी होगी, जिसमें प्रत्येक बूथ से लगभग 100 शिकायतों का संकलन किया जाएगा.

वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर और उनकी टीम ने भी जन आक्रोश यात्रा को लेकर सर्किट हाउस में अलग से प्रेस वार्ता की.

मदन दिलावर ने दिया बड़ा बयान
बारां पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल पूछे जाने पर राहुल गांधी को चलता-फिरता सर्कस बताया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक चलता फिरता सर्कस हैं, जो कि लोगों का मनोरंजन करेगा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मेरे विधानसभा क्षेत्र में आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, बल्कि लोगों का मनोरंजन होगा. 

इस दौरान भाजपा नेता आनंद गर्ग, संजीव भारद्वाज, भीम राज चौधरी समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Reporter- Ram Mehta

Trending news