बारां में CM के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, 3 नवंबर को खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1415295

बारां में CM के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, 3 नवंबर को खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि आगामी 3 नवम्बर को श्रीबड़ां बालाजीधाम ग्राम-बड़ां में खिलाड़ियों के मनोबल बढ़ाने के लिए आयोजित होने जा रहे उत्कृष्ट खिलाड़ी खेल सम्मान और कार्यकर्ताओं के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, स्वायत्त शासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल, खेल मंत्री अशोक चांदना सहित कई मंत्री भाग लेंगे. 

बारां में CM के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, 3 नवंबर को खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

Baran: बारां में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 3 नवंबर को श्रीबड़ां बालाजीधाम के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. 

जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा इंतजामों और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. शुक्रवार को एसपी कल्याणमल मीना ने डीएसपी मनोज गुप्ता, सदर थानाधिकारी राजेश खटाना सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल और हैलीपैड का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए.

यह भी पढे़ं- 31 अक्टूबर को अशोक गहलोत का मिशन गुजरात खत्म, फिर शुरू होगा सचिन पायलट का दौरा

खान पेट्रोलियम और गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी भी ब्लॉकवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं.

खान मंत्री ने शुक्रवार को अटरू, छीपाबड़ौद और छबड़ा में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली. कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि आगामी 3 नवम्बर को श्रीबड़ां बालाजीधाम ग्राम-बड़ां में खिलाड़ियों के मनोबल बढ़ाने के लिए आयोजित होने जा रहे उत्कृष्ट खिलाड़ी खेल सम्मान और कार्यकर्ताओं के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, स्वायत्त शासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल, खेल मंत्री अशोक चांदना सहित कई मंत्री भाग लेंगे. 

खान और गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा भटवाड़ा, बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल ने बारां जिले के ब्लॉक-अटरू, छीपाबड़ौद और छबडा में शुक्रवार को पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली. कांग्रेस पदाधिकारियों ने ब्लॉक अटरू की बैठक देव महाराज झाडोता में ली. इसके बाद छीपाबडौद ब्लॉक की बैठक शांतिकुंज मैरिज हाल ढोलम चौराहा के पास छीपाबड़ौद और छबड़ा ब्लॉक की बैठक सोनी समाज की धर्मशाला छबड़ा में ली.

Reporter- Ram Mehta

यह भी पढे़ं-Horoscope Today: सिंह-कन्या वाले रहें खास सतर्क, वृश्चिक वाले करेंगे रोमांस, जानें अपना राशिफल

Trending news