बाड़मेर में रावणा राजपूत समाज का ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव संपन्न, चुनी गई ये नई कार्यकारिणी
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1313222

बाड़मेर में रावणा राजपूत समाज का ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव संपन्न, चुनी गई ये नई कार्यकारिणी

बाड़मेर में रावणा राजपूत समाज का ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव संपन्न हो गए. जिसमें नई कार्यकारिणी चुनी गई.

बाड़मेर में रावणा राजपूत समाज का ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव संपन्न, चुनी गई ये नई कार्यकारिणी

Barmer: बाड़मेर में रावणा राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान के निर्देशानुसार संगठन चुनाव में ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव के लिए सिणधरी और समदड़ी ब्लॉक अध्यक्ष के मुख्य चुनाव अधिकारी नारायण सिंह गोगादेव, सहायक चुनाव अधिकारी हरिसिंह राठौड़, हमीर सिंह परिहार, चुनाव पर्यवेक्षक बाबू सिंह चौहान, खेत सिंह चौहान, उप प्रधान शैतान सिंह भाटी, वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह सांखला, पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह परिहार, ओम सिंह परमार के देखरेख में सम्पन्न हुए.

मुख्य चुनाव अधिकारी नारायण सिंह गोगादेव ने बताया दसवें चरण में सिणधरी ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव के लिए जगदीश सिंह परिहार का एक आवेदन प्राप्त हुआ. मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र की जांच की गई और सही पाए गए. सिणधरी ब्लॉक समाज बंधुओं की ओर से जगदीश सिंह परिहार को सर्व समिति से निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया और मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से प्रणाम पत्र देखकर शपथ दिलाई गई.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश सिंह परिहार ने अपनी कार्यकारिणी में जगदीश सिंह दईया को महामंत्री, गोपाल सिंह झाला को कोषाध्यक्ष बनाया गया. तहसील युवा अध्यक्ष के लिए जगदीश सिंह सुपुत्र भट सिंह झाला का एक आवेदन प्राप्त हुआ. सर्वसम्मति से जगदीश सिंह झाला को तहसील युवा अध्यक्ष, भरत सिंह दईया युवा महामंत्री, लक्ष्मण सिंह सांखला युवा कोषध्यक्ष बनाया गया.

समदड़ी चुनाव कार्यक्रम में एक आवेदन छगन सिंह गोगादेव कोटड़ी का आवेदन पत्र प्राप्त हुआ. सर्वसम्मति से समाज बंधुओं ने छगन सिंह गोगादेव को अध्यक्ष घोषित किया और नव निर्वाचित अध्यक्ष छगन सिंह कोटड़ी ने अपनी कार्यकारिणी में मूलसिंह चौहान महामंत्री अशोक सिंह राखी कोषाध्यक्ष मनोनित किया. समदड़ी तहसील युवा अध्यक्ष के लिए महिपाल सिंह वागेला का आवेदन पत्र प्राप्त हुआ सर्वसम्मति से तहसील युवा अध्यक्ष समदड़ी निर्वाचित हुए और अपनी कार्यकारिणी में दलपत सिंह भाटी तहसील युवा महामंत्री और नरपत सिंह पवार कोषाध्यक्ष मनोनित किया और मुख्य चुनाव अधिकारी ने शपथ दिलाई और प्रणाम पत्र दिया.

चुनाव अधिकारी हरिसिंह राठौड़ ने श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी 24 अगस्त बुधवार को 11 बजे रावणा राजपूत समाज भवन रेलवे स्टेशन के सामने बाड़मेर बैठक में शामिल होने का सभी को आमंत्रण पत्र दिया. इस चुनाव कार्यक्रम के अवसर पर जीवराज सिंह झाला, भटसिंह झाला, जालम सिंह झाला, महेंद्र सिंह सांखला, मनोज सिंह चौहान, गिरधारी सिंह सांखला, शंकर सिंह सांखला, अर्जुन सिंह सांखला, प्रभु सिंह सोलंकी, सोहन सिंह दहिया, भंवर सिंह झाला, हनुमान सिंह चौहान, भंवर सिंह पवार, अमर सिंह पवार, पदम सिंह चौहान, दुर्ग सिंह खंडप, भीम सिंह दहिया, छतर सिंह राठौड़ कोटड़ी, हीर सिंह राठौड़ कोटड़ी, नरेंदर सिंह राठौड़ कोटड़ी, भवर सिंह सिसोदिया, कोटड़ी, पदम सिंह चौहान मोकंडी, श्रवण सिंह मोकंडी, भीम सिंह सामूजा, उमेश सिंह जेठंतरी, जय सिंह सावरडा, पर्वत सिंह भूति, राजू सिंह समदड़ी, हनूमान सिंह अजीत, भंवर सिंह अजीत, अनेक समाज बंधु शामिल थे.

अपने जिले की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अब बढ़ने लगा तापमान, आज से फिर कई जिलों में बारिश की चेतावनी

हनुमान बेनीवाल पहुंचे इंद्र कुमार के घर, बोले-सीएम गहलोत इनके इशारे पर काम करते हैं

Trending news