अफीम किसान संघ डूंगला के आह्वान पर हजारों अफीम किसान पहुंचे बड़ी सादड़ी, सभा का हुआ आयोजन
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1366465

अफीम किसान संघ डूंगला के आह्वान पर हजारों अफीम किसान पहुंचे बड़ी सादड़ी, सभा का हुआ आयोजन

अफीम किसान संघ डूंगला और बड़ी सादड़ी के संयुक्त आह्वान पर अफीम किसान सम्मेलन बड़ी सादड़ी में आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में अफीम किसानों ने बड़ी सादड़ी में वाहन रैली करते हुए सभा स्थल तक मेनारिया वाटिका पहुंचे. 

अफीम किसान संघ डूंगला के आह्वान पर हजारों अफीम किसान पहुंचे बड़ी सादड़ी, सभा का हुआ आयोजन

Bari Sadri: अफीम किसान संघ डूंगला और बड़ी सादड़ी के संयुक्त आह्वान पर अफीम किसान सम्मेलन बड़ी सादड़ी में आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में अफीम किसानों ने बड़ी सादड़ी में वाहन रैली करते हुए सभा स्थल तक मेनारिया वाटिका पहुंचे, जहां पर सांसद सीपी जोशी का सभी किसानों द्वारा स्वागत किया गया. 

अफीम किसान संघ राजस्थान मध्य प्रदेश के अध्यक्ष दुर्गेश जोशी ने बताया कि बड़ीसादड़ी के विधायक ललित ओसवाल, पूर्व प्रधान बड़ी सादड़ी शंकर मीणा, डूंगला पूर्व प्रधान फूलचंद, गणपत सिंह चुंडावत, जिला परिषद् सदस्य प्रतिनिधि रवि मेनारिया और भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर भगवती लाल व्यास, विजय लाल मेनारिया, रतन लाल तेली, मांगीलाल जाट, रामेश्वर लाल कुमावत, हेमंत डांगी, राधेश्याम शर्मा सहित मंचासीन अतिथियों का डूंगला बड़ी सादड़ी और सभी अफीम किसानों की ओर से अफीम किसान संघ के मुख्य कार्यकर्ताओं द्वारा तिलक माला और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया. स्वागत उद्बोधन नाना लाल सुथार द्वारा किया गया. उनके साथ कई वक्ताओं द्वारा सभा का संबोधन किया गया, जिनमें गणपत सिंह चुंडावत, भगवती लाल व्यास, विजय लाल मेनारिया, शंकर रावत, फूलचंद, ललित ओसवाल ने किया. 

शंभू लाल मेनारिया ने ज्ञापन पत्र पढ़ते हुए किसानों की सभी मांगों को सांसद सीपी जोशी के सामने रखा. सांसद सीपी जोशी ने किसानों की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया. साथ ही, विश्वास दिलाया की इस बार अफीम का रकबा बढ़ेगा और जिन किसानों के पट्टे कटे हुए हैं, उनको पुनः पट्टे जारी होंगे. सभा का संचालन दुर्गेश जोशी अधिवक्ता द्वारा किया गया. 

डूंगला से अफीम किसान संघ के संरक्षक और पदाधिकारी राजमल तेली, प्रहलाद तेली, पूनम चंद तेली, शंभू लाल धाकड़ जयसिंह पुरा, मांगीलाल जाट पूर्व सरपंच, ईश्वर धाकड़, सरपंच शौकीन धाकड़, सरपंच गुलाब सिंह रावत, शंकर जणवा बड़वल, शांति लाल जाट, गोपाल जणवा भाणुजा, कालू जाट सती का खेड़ा, हीरालाल जाट टपरिया खेड़ी, श्याम लाल पुष्करणा पिराना, शंकरलाल अहीर बोहेड़ा, लालू राम गुर्जर, बद्री लाल गुर्जर, देवीलाल गुर्जर, सरपंच नलवाई भेरू लाल जणवा पिंड, जगदीश डांगी बोहेड़ा, रमेश शर्मा विनायका, प्रमोद मालू, गौरी शंकर शर्मा, पप्पू नागदा, बानसी तुलसीराम जनवा, गोपाल जनवा, बडवल नाथू सिंह मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल मेनारिया, सरपंच गोपाल सिंह राव, खरदेवला सैनमल मेनारिया, महुड़ा ईश्वर अहीर, कैलाश धाकड़ बडोली माधोसिंह सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे. अफीम किसानों द्वारा यह कार्यक्रम पहला और सबसे अनूठा होना बताया जा रहा है. सभा के अंत में भोजन प्रसाद ग्रहण कर सभा का समापन किया गया. 

Reporter- Deepak Vyas 

 

यह भी पढ़ेंः 

Navratri 2022: नवरात्रि में 9 दिन बदलता है माता की प्रतिमा का आकार, नवमी को आती हैं मां गर्भगृह से बाहर

राजस्थान में यहां पिंडदान करने से कई पीढ़ियों को मिलती है मुक्ति, भगवान श्री राम ने भी किया था पूर्वजों का श्राद्ध

Trending news