Dholpur News: शादी के बाद दुल्हन लेकर थाने पहुंचे दूल्हे, जानें पूरा मामला

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर में बुधवार को दूल्हे सीधे आगरा से दुल्हन को विदा करवाकर पुलिस थाने पहुंच गए. पुलिस थाने पर दूल्हे और दुल्हनों को देखकर लोगों की भीड़ लग गई.

Dholpur News: शादी के बाद दुल्हन लेकर थाने पहुंचे दूल्हे, जानें पूरा मामला

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर के सैंपऊ थाना क्षेत्र के राजा का नगला में पुरानी रंजिश के चलते एक दिन पहले निकासी के बाद देवताओं को धोक देने जाते समय की गई दूल्हों की पिटाई के मामले में पुलिस ने बुधवार देर शाम को मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस कार्रवाई के लिए बुधवार को दूल्हे सीधे आगरा से दुल्हन को विदा करवाकर पुलिस थाने पहुंच गए. इस दौरान दूल्हों ने मंगलवार को पुलिस को दी गई तहरीर पर हस्ताक्षर किए. इसके बाद रिपोर्ट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली. 

थाने के हैड कांस्टेबल राजकुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को दूल्हों के साथ की गई मारपीट की घटना की तहरीर देने के बाद दोनों दूल्हे सगे भाई सुभाष और केशव दुल्हन ब्याहने के लिए आगरा चले गए. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई लेकिन आरोपियों के भाग खड़े होने की वजह से कोई भी हाथ नहीं लगा. उधर पीड़ित दूल्हे के हस्ताक्षर नहीं होने से रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी. 

बुधवार देर शाम को जैसे ही दूल्हे-दुल्हन ब्याह कर लौटते तो वह घर जाने के बजाय सीधे थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस थाने पर दूल्हे और दुल्हनों को देखकर लोगों की भीड़ लग गई. पुलिस ने दूल्हे द्वारा दी गई तहरीर पर हस्ताक्षर कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

यह था मामला
दूल्हे और उनसे मारपीट करने वाले आरोपी आपस में पड़ोसी हैं और दोनों ही पक्ष एक ही समाज से हैं. बताते हैं कि दोनों ही पक्षों के बीच वर्षों से रंजिश चली आ रही है. 8-10 दिन पहले दोनों पक्ष में कोई विवाद होना बताया जाता है. इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष मौके की तलाश में था. इसी वजह से पीड़ित पक्ष पहले से झगड़ा होने की आशंका जता रहा था. 

पीड़ित पक्ष के लोगों ने बताया कि जैसे ही दोनों सगे भाई सुभाष और केशव जाटव पुत्रगण लक्खो जाटव घर से सज धज कर दूल्हे के रूप में सेहरा, कलंगी के साथ निकले तो आरोपी देवताओं के चबूतरों के पास पहले से ही घात लगाकर बैठ गए. जैसे ही घर की महिलाएं रिश्तेदार और दूल्हे देवताओं को धोक लगाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लाठी डंडे थप्पड़ से मारपीट कर घायल कर दिया और कपड़े फाड़ दिए.  

Trending news