Dungarpur News: दो दिन से लापता नाबालिग की कुएं में मिली लाश, जानिए पूरा मामला

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले की धम्बोला थाना पुलिस के अनुसार सूचना मिली की सीमलवाडा गांव के पास एक कुएं में बालिका का शव तैर रहा है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.

Dungarpur News: दो दिन से लापता नाबालिग की कुएं में मिली लाश, जानिए पूरा मामला

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के सीमलवाडा गांव पर एक कुएं में 14 वर्षीय बालिका का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई. बालिका दो दिन से घर से लापता थी. पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है. साथ ही मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

डूंगरपुर जिले की धम्बोला थाना पुलिस के अनुसार सूचना मिली की सीमलवाडा गांव के पास एक कुएं में बालिका का शव तैर रहा है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया. पुलिस ने मृतका की पहचान कम्बोईया निवासी 14 वर्षीय रीना पुत्री मोहनलाल पारगी के रूप में की.

मृतका की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी. सुचना पर परिजन मौके पर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि रीना 18 जून को सुबह 10 बजे घर से निकली थी जिसके बाद घर नहीं लौटी थी. परिजनों ने उसकी काफी तलाश भी की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा. इधर पुलिस ने शव को मौके से उठावाकार सीमलवाडा अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया. जहां पर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया. साथ ही वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Trending news