Trending Photos

Rajasthan News: डूंगरपुर शहर के गैपसागर की पाल पर लेडीज चप्पलें, चाकू ओर खून से लथपथ कागज के साथ 30 रुपए मिलने के बाद सनसनी फैल गई. पानी में किसी लड़की के डूबने के शक में लोग इकट्ठे हो गए. डीएसपी समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाकर सर्च शुरू कर दिया है. हालांकि, लड़की कौन है और कहा कि रहने वाली है, इसका कोई पता नहीं चल सका है.
गेपसागर की पाल पर मिली ये चीजें
कोतवाली थाना क्षेत्र में शहर के गेपसागर की पाल पर आज बुधवार शाम के समय लड़की के डूबने की सनसनी फैल गई. गेपसागर की पाल पर किसी लड़की की चप्पलों के साथ ही चाकू, खून से लथपथ कागज ओर 30 रुपए मिले. इसके बाद पाल पर घूम रहे लोगों ने आसपास के लोगों को सूचना दी. लोगों ने झील में किसी लड़की के डूबने का शक जताया. इसके बाद लोग इकट्ठे हो गए. कोतवाली थानाधिकारी भगवानलाल मौके पर पहुंची. सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया. डीएसपी तपेंद्र कुमार भी पहुंच गए.
पाल पर मिली चप्पल से लड़की के डूबने की संभावना
सिविल डिफेंस की टीम ने नाव ओर गोताखोर की मदद से झील की गहराई में तलाश शुरू कर दी, लेकिन अंधेरा होने तक पानी में कोई शव नहीं मिला है. वहीं, पानी में डूबने वाला कौन है और कहां का रहने वाला या रहने वाली है इसका भी पता नहीं चल सका है, लेकिन पाल पर मिली चप्पलें लड़की की होने से लड़की के ही डूबने की संभावना जताई जा रही है.
रिपोर्टर- अखिलेश शर्मा
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!