Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी है. पैरों में स्पोर्ट्स शूज नजर आ रहे हैं. बाल खुले हैं. वीडियो की शुरुआत में आप इस लड़की को स्कूटी के पास से बैक फ्लिप मारते देखेंगे. हैरानी की बात तो यह है कि साड़ी पहने यह लड़की एक के बाद एक कई बैक फ्लिप मारती जाती है.