Rajasthan News : हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राजस्थान के ये दिग्गज भरेंगे हुंकार
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2428119

Rajasthan News : हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राजस्थान के ये दिग्गज भरेंगे हुंकार

Rajasthan News : कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 40 स्टार प्रचारकों की घोषणा की है. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, और राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं. 

 

Rajasthan Politics

Rajasthan News : कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित 40 प्रमुख नेताओं को इसमें शामिल किया गया है.

इस सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी प्रमुख स्टार प्रचारक के रूप में चुना गया है. कांग्रेस ने अपने इन अनुभवी नेताओं के साथ हरियाणा में चुनावी जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है.

ये हैं हरियाणा विधानसभा चुनाव - 2024 के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक

मल्लिकार्जुन खड़गे, जय प्रकाश, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, दीपक बावरिया, उदय भान, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सुखविंदर सिंह सुक्खू,अजय माकन, कुमारी शैलजा, चौधरी बीरेंद्र सिंह, रणदीप सिंह, सुरजेवाला, आनंद शर्मा, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी, सचिन पायलट, पवन खेड़ा, सतपाल ब्रह्मचारी, राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी, राज बब्बर,कन्हैया कुमार, गोविंद सिंह डोटासरा, देवेंद्र यादव, सुप्रिया नाटे, कैप्टन अजय सिंह यादव, अलका लांबा, राजेश लिलोठिया, उदित राम, कर्नल रोहित चौधरी, बजरंग पुनिया,विनेश फोगाट,अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, श्रीनिवास बीवी, प्रताप सिंह बाजवा, फूल सिंह बरैया,दीपेंद्र सिंह हुड्डा और सुभाष बत्रा का नाम शामिल है.

Trending news