UP में 40% टिकट महिलाओं को देगी Congress, राजस्थान में भी बदलेगी स्थिति
Advertisement

UP में 40% टिकट महिलाओं को देगी Congress, राजस्थान में भी बदलेगी स्थिति

उत्त्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बड़ा फैसला करते हुए महिलाओं के लिए 40 फीसदी टिकट देने की घोषणा की है.

फाइल फोटो

Jaipur : उत्त्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बड़ा फैसला करते हुए महिलाओं के लिए 40 फीसदी टिकट देने की घोषणा की है. प्रियंका गांधी के इस फैसले का असर और चर्चा अन्य राज्यों में भी नजर आने लगी है. राजस्थान की बात करें तो यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित (CM Ashok Gehlot) कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने ना केवल इस फैसले की तारीफ की है बल्कि इस फैसले के जरिए भाजपा की नीतियों पर भी पर भी निशाना साधा है. हालांकि ये अलग बात है कि राजस्थान में वर्तमान कांग्रेस सरकार में एकमात्र महिला चेहरा ममता भूपेश है जबकि पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी महिलाओं को टिकट देने के मामले में कांग्रेस के भीतर स्थिति बहुत बेहतर नहीं थी. 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की ओर से महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने के फैसले का असर देश के अन्य राज्यों में भी नजर आने लगा है. हालांकि प्रियंका गांधी ने यह स्पष्ट कर दिया था कि वे UP चुनाव की प्रभारी है लिहाजा UP के बारे में फैसला कर सकती है. पार्टी आलाकमान तय करेगा कि देश के अन्य राज्यों में इस तरह का निर्णय लिया जाए. प्रियंका गांधी के इस फैसले की चर्चा राजस्थान की सियासत में भी शुरू हो गई है. राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रियंका गांधी के इस निर्णय की ना केवल तारीफ की है बल्कि इस फैसले के जरिए भाजपा की नीतियों पर भी निशाना साधा है.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा है-
श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा उत्तर प्रदेश में 40% महिलाओं को टिकट देने की घोषणा स्वागतयोग्य है. 
कांग्रेस पार्टी ने देश को महिला राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दिए लेकिन भाजपा आजतक किसी महिला को पार्टी का अध्यक्ष तक नहीं बना पाई है. 
महिला सशक्तिकरण कांग्रेस पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा रहा है. 
कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण के लिए प्रयासरत रही हैं. 
भाजपा की महिला विरोधी सोच के कारण आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं 
लेकिन कांग्रेस महिलाओं का सशक्तिकरण कर भाजपा के इस कुशासन को समाप्त करेगी.

यह भी पढ़ें- जयपुर नगर निगम ग्रेटर में भाजपा के पार्षद दो धड़ों में बटें, गुपचुप तरीके से बुलाई बैठक

प्रियंका गांधी के इस फैसले का राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक डॉक्टर महेश जोशी ने स्वागत किया है. महेश जोशी ने कहा है कि प्रियंका गांधी ने जो फैसला किया है उत्तर प्रदेश के संदर्भ में हैं, लेकिन हाई कमान आदेश करेगा तो ये प्रावधान UP ही नहीं पूरे देश में लागू होगा. महेश जोशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ही एक एसी पार्टी है जिसमें मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के पद तक महिला पहुंची है. पार्टी ने हमेशा महिलाओं का सम्मान बढ़ाने में कोई कमी नहीं रखी है अन्य पार्टियों को भी इस तरह महिलाओं का मान सम्मान करना चाहिए.

UP चुनाव में प्रियंका गांधी के इस फैसले का क्या असर होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन, देश की राजनीति में 33 फीसदी आरक्षण की वकालत करने वाली कांग्रेस पार्टी अलग अलग राज्यों में महिलाओं को टिकट देने के मामले में अलग अलग फैसले करती है. राजस्थान की बात करें तो 2018 के विधानसभा चुनाव में 200 सीटों में कांग्रेस ने महिलाओं को केवल सत्ताईस सीटों पर ही टिकट दिए जबकि पच्चीस लोकसभा सीटों के चुनाव में ये आंकड़ा केवल चार सीटों का ही था. इतना ही नहीं वर्तमान गहलोत सरकार में भी केवल एक मात्र महिला चेहरा ममता भूपेश ही है. ऐसे में अगर प्रियंका गांधी का यह फैसला ये निर्णय कुछ रंग ला पाता है तो निश्चित तौर पर देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को लेकर एक नयी शुरुआत हो सकेगी.

Trending news