Rajasthan News: दीपावली पर 2.50 लाख दीपकों से जगमग होगी पिंकसिटी, महापौर ने अधितकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर दीपावली पर 2.50 लाख दीपकों से जगमग होगी. इसको लेकर आज नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर ने अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Rajasthan News: दीपावली पर 2.50 लाख दीपकों से जगमग होगी पिंकसिटी, महापौर ने अधितकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Rajasthan News: राजधानी जयपुर गौमय दीपक से जगमग होगी. दीपावली पर ग्रेटर नगर निगम इसके लिए 2.50 लाख गौमय दीपक बांटेगा. इसके अलावा सजावट के साथ-साथ इस बार सबसे साफ बाजार को भी सम्मानित किया जाएगा. निगम सीमा क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों को भी सजाया जाएगा. ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर ने इस संबंध में सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए. 

जो काम नहीं कर रहे वह अपनी ACR की चिंता भी कर लें- महापौर
महापौर ने बैठक में कहा कि 26 अक्टूबर तक निगम सीमा क्षेत्र की सड़कों को दुरस्त करें, नहीं होने पर संबंधित अभियंता पर कार्रवाई की जाएगी. महापौर ने लोगों से अपील की कि घर से निकलने वाले अनुपयोगी सामान को निगम के आरआरआर सेंटर पर जमा कराएं. इस सामान से कोई गरीब परिवार खुशियों की दिवाली मना सकेगा. बैठक में आयुक्त रूकमणि रियाड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. महापौर ने कहा कि शिकायतें आ रहीं हैं कि निगम में कुछ लोग सही से काम नहीं कर रहे हैं. ऐसे कार्मिक एसीआर की चिंता करें. अब जो अधिकारी जैसा काम करेगा वैसी ही उनकी एसीआर भरी जाएगी. जब शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में सहयोग नहीं करेंगे, तो मुझसे कहने की स्थिति में नहीं रहेंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

महापौर ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश
उन्होंने कहा कि दशहरा और दिवाली को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा. सभी जोन उपायुक्त फील्ड में जाएं और सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए धरातल पर काम करेंगे. ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय से सफाई अभियान की शुरूआत कर सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल की सफाई करें, जोन कार्यालयों में भी सभी मिलकर सफाई करें. प्रत्येक वार्ड में फोगिंग की जाए, ताकि डेंगू जैसी मौसमी बीमारियां ना फैलें. दिवाली तक गोवंश को गोशाला में भेजें, ताकि हादसे न हो. उन्होंने कहा कि जयपुर शहर को भिक्षावृत्ति करने वालों से भी मुक्त किया जाएगा. 

सड़कों पर रहने वालों के लिए होगी उचित व्यवस्था
महापौर ने बताया कि जयपुर की सड़कों पर रहने के लिए किसी को नहीं छोड़ेंगे. उनके रहने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी और आधार कार्ड भी देखेंगे कि वो कहां के मूल निवासी हैं और उनका भिक्षावृक्ति में आने का उद्देश्य क्या है और यदि उनका क्रिमिनल माइंड सेट है, तो उनकी काउंसलिंग कर ठीक करने की भी कोशिश की जाएगी. कोशिश रहेगी कि जयपुर को भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों से मुक्त किया जाए. 

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news