रोडवेज में 3 नहीं 30 साल भी कम! मुख्यालय में दशकों से जमे हैं कर्मचारी... उड़ रही नियमों की धज्जियां
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2483867

रोडवेज में 3 नहीं 30 साल भी कम! मुख्यालय में दशकों से जमे हैं कर्मचारी... उड़ रही नियमों की धज्जियां

Rajasthan News: रोडवेज मुख्यालय में कुछ कर्मचारी तो ऐसे हैं जो दशकों से मुख्यालय में ही पदस्थापित हैं.  इन अधिकारी और कर्मचारियों का कभी भी मुख्यालय से बाहर तबादला ही नहीं हुआ है.

symbolic picture

Jaipur News: राजस्थान रोडवेज में सालों से जमे अधिकारियों और कमर्चारियों को लेकर प्रशासन मौन है. यहां कई कार्मिक तो 2 से 3 दशक से एक ही सीट पर जमे हुए हैं.

राज्य सरकार के निर्देश हैं कि एक कार्यालय में कोई भी अधिकारी और कर्मचारी 3 साल से अधिक समय तक पदस्थापित नहीं रखे जाएं. विशेष परिस्थिति में एक कार्यालय में अधिकतम 5 वर्ष के लिए ही कार्यरत रखा जा सकता है, लेकिन राजस्थान रोडवेज में इन नियमों की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं.

रोडवेज मुख्यालय में कुछ कर्मचारी तो ऐसे हैं जो दशकों से मुख्यालय में ही पदस्थापित हैं.  इन अधिकारी और कर्मचारियों का कभी भी मुख्यालय से बाहर तबादला ही नहीं हुआ है.

दरअसल, तत्कालीन मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने 1 जून 2023 को एक परिपत्र जारी किया था कि सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता, जवाबदेही और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए कार्मिकों के कार्य में बदलाव जरूरी है. इसी वजह से 3 वर्ष से अधिक समय से लगे कार्मिकों को बदलने के आदेश निकाले गए थे. 

ये कार्मिक सालों से जमे हुए
विष्णु पारीक (प्रशासनिक अधिकारी) DOP मुख्यालय में वर्ष 1988 से कार्यरत
अशोक जाट (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी), श्रम शाखा, मुख्यालय में 10 वर्ष से ज्यादा समय से कार्यरत
लेखराज पारीक (सहायक प्रशासनिक अधिकारी), यातायत विभाग, मुख्यालय में नियुक्ति दिनांक से कार्यरत
नितिन शर्मा ( अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी) DOP मुख्यालय में 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत
रूपेश कुमार (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी) चयन शाखा, मुख्यालय, 10 वर्ष से अधिक
बहादुर सिंह (प्रशासनिक अधिकारी) DOP जांच, अपील मुख्यालय में 15 वर्ष से कार्यरत
कुलदीप सिंह शेखावत, (सहायक सांख्यिकी अधिकारी) मुख्यालय 10 वर्ष से अधिक
जगदीश सेठी (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी) यातायात विभाग, मुख्यालय, 10 वर्ष से अधिक
हरिराम मीणा (प्रशासनिक अधिकारी), यांत्रिक विभाग मुख्यालय, 10 वर्ष से अधिक
रामस्वरूप मीणा (प्रशासनिक अधिकारी), विभागीय प्रतिनिधि जांच मुख्यालय, 6 वर्ष से अधिक
श्रीकांत खोलिया, (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) यातायात विभाग, मुख्यालय, 10 वर्ष से अधिक
अजय राज मौर्य (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) यातायात विभाग, मुख्यालय, 10 वर्ष से अधिक 
ओमवीर शर्मा,अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (पीबीएक्स) में 10 वर्ष से अधिक
रणवीर सिंह शेखावत ( अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी) कंट्रोल रूम, मुख्यालय 10 वर्ष से अधिक

कुलमिलाकर राजस्थान रोडवेज में लंबे समय से जमे अधिकारीयों और कर्मचारियों को बदलने की दिशा में रोडवेज प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. इस कारण रोडवेज में कार्मिकों की कार्यशैली और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. 

Trending news