गहलोत और सचिन पायलट कैम्प से जुड़ी महिला नेताओं ने लगाया जोर, इस पद की दौड़ में दिल्ली तक लॉबिंग की तेज
Advertisement

गहलोत और सचिन पायलट कैम्प से जुड़ी महिला नेताओं ने लगाया जोर, इस पद की दौड़ में दिल्ली तक लॉबिंग की तेज

सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) कैम्प से जुड़ी महिला नेताओं के साथ-साथ सचिन पायलट (Sachin Pilot) कैम्प से जुड़ी महिला नेताओं ने भी अध्यक्ष बनने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. 

अशोक गहलोत और सचिन पायलट

Jaipur: सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) कैम्प से जुड़ी महिला नेताओं के साथ-साथ सचिन पायलट (Sachin Pilot) कैम्प से जुड़ी महिला नेताओं ने भी अध्यक्ष बनने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रही रेहाना रियाज को राज्य महिला आयोग का चेयरमैन बनाए जाने के बाद रेहाना रियाज ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा है.

यह भी पढ़ें- थर्ड ग्रेड टीचर्स के लिए अच्छी खबर, ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर BD Kalla ने कही ये बड़ी बात

सूत्रों की माने तो राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस पद के लिए 4 प्रमुख चेहरे दौड़ में शामिल हैं, जो लगातार जयपुर से लेकर दिल्ली तक लॉबिंग करने में जुटे हुए हैं. इनमें प्रमुख रूप से प्रोफेशनल कांग्रेस की अध्यक्ष रुक्क्षमणि कुमारी पूर्व मंत्री और जायल से विधायक मंजू मेघवाल, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, जयपुर महापौर रही ज्योति खंडेलवाल का नाम चर्चा में है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान भी इन नामों में से किसी एक नाम पर अपनी मुहर लगा सकता है. इसके अलावा महिला कांग्रेस की जयपुर देहात अध्यक्ष कविता गुर्जर और युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष संजीता सिहाग भी महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल है.

राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद इसलिए भी अहम है. चूंकि महिला कांग्रेस को कांग्रेस संगठन की हरावल बिग्रेड माना जाता है. प्रदेश में साल 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं जिसके मद्देनजर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सत्ता और संगठन की ओर से दी जाएगी. 

यह भी पढ़ें- Rashifal 5 March 2022: कर्क, कुंभ और ये राशि वाले रखें इन बातों का ध्यान, जानें अपना आज का राशिफल

ऐसे में महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद रिक्त रहने से सरकार का मिशन प्रभावित हो सकता है, इसलिए सत्ता और संगठन की भी शीघ्र यही कोशिश होगी कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर महिला कांग्रेस को एक्टिव मोड पर लाया जाए, जिससे सरकार की फ्लैगशिप योजना और बजट में महिलाओं के लिए की गई घोषणाएं महिला मतदाताओं तक पहुंच सके और पार्टी विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं को साधना में कामयाब हो जाए. 
 

Trending news