Dausa: चिकित्सा मंत्री के क्षेत्र में प्रियंका गांधी का हुआ स्वागत
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1070900

Dausa: चिकित्सा मंत्री के क्षेत्र में प्रियंका गांधी का हुआ स्वागत

दौसा के लालसोट से विधायक और राजस्थान सरकार में चिकित्सा मंत्री के क्षेत्र में बिलोना गांव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) के काफिले को रोककर फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया.

प्रियंका गांधी का हुआ स्वागत

Dausa: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) आज सवाई माधोपुर के रणथंभौर से दिल्ली के लिए रवाना हुईं. दौसा जिले में प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए हाईवे पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे. 

यह भी पढ़ें - Dausa: इन्वेस्ट समिट आयोजित करना बड़ा कदम, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

वहीं दौसा के लालसोट से विधायक और राजस्थान सरकार में चिकित्सा मंत्री के क्षेत्र में बिलोना गांव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के काफिले को रोककर फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया. वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान प्रियंका गांधी से कहा लालसोट से कांग्रेस के परसादी लाल मीणा (Parsadi Lal Meena) विधायक हैं और वह राजस्थान सरकार में चिकित्सा मंत्री हैं. 

वह खुद भी आपका स्वागत करने के लिए आते लेकिन जरूरी काम से उन्हें जयपुर जाना पड़ा. लिहाजा क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही प्रियंका गांधी का स्वागत किया तो उस दौरान प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं की कुशलक्षेम भी पूछी.

Reporter: Laxmi Sharma

Trending news