Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गिरते पारे ने बढ़ाई ठिठुरन, इन जिलों में दिखा कोहरे का प्रभाव, जानें मौसम का ताजा हाल

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कई दिनों से मौसम साफ ही बना हुआ है. हालांकि, तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं, बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में कोहरे का भी प्रभाव देखने को मिल रहा है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गिरते पारे ने बढ़ाई ठिठुरन, इन जिलों में दिखा कोहरे का प्रभाव, जानें मौसम का ताजा हाल

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अभी भी मौसम मुख्यतः शुष्क बना हुआ है. हालांकि, बीकानेर समेत कुछ जिलों में कहीं-कहीं कोहरे का प्रभाव देखने को मिला. वहीं, अब दिन में उमस या गर्मी का एहसास कम हो गया है. दिन में मौसम सुहाना बना रहता है. वहीं, दिन ढलने के साथ ही गुलाबी ठंड का एहसास बढ़ने लगता है. सुबह भी लोगों को हल्की ठंड महसूस होती है.

बढ़ेगा गुलाबी ठंड का एहसास
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर की मानें, तो बीकानेर संभाग में कहीं कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रहने की सम्भावना है. साथ ही हवाओं में नमी बढ़ने की भी उम्मीद है, जिससे सुबह - शाम हो रही गुलाबी ठंड का एहसास बढ़ सकता है. वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

इस बार रिकॉर्डतोड़ ठंड पड़ने की उम्मीद
सर्दी को देखते हुए लोगों ने गर्म कपड़े निकालना शुरू कर दिया है. हालांकि, अभी रजाई में दुबक कर बैठने जैसी कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ रही है. हालांकि, आने वाले दिनों में कोहरे के साथ ही सर्दी का प्रकोप भी बढ़ेगा. वहीं, मौसम विभाग ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ने की उम्मीद जताई है.

12 डिग्री तक लुढ़का सिरोही का पारा
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क ही रहा. किसी भी जिले में बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिली. वहीं, राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया. 

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news