Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में अचानक तगड़ा बदलाव, इन जिलों में घने-अति घने कोहरे की चेतावनी जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में उठा-पटक का दौर लगातार जारी है. अधिकतम न्यूनतम तापमान में बहुत बड़ा बदलाव नहीं हुआ है लेकिन इसकी बावजूद पश्चिम राजस्थान की बात करें तो कई जगह पर घना कोहरा छाने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक, नवंबर महीने के आखिरी सप्ताह और दिसंबर महीने की शुरुआत से ही राजस्थान में एक नया मौसम तंत्र बनने के आसार हैं. इसके बाद यहां पर सर्दी का कहर बढ़ सकता है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में अचानक तगड़ा बदलाव, इन जिलों में घने-अति घने कोहरे की चेतावनी जारी

Rajasthan Weather Update: आजकल राजस्थान के मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मरुधरा तक पहुंच चुका है. अभी तक गुरुवार की बात करें तो यहां पर कई जिलों के तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई. 

गुरुवार को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में अति घना कोहरा दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरु आदि जिलों में घने से अधिक घना कोहरा छाया रह सकता है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, 17 नवंबर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार हैं, जिसके चलते प्रदेश में कड़ाके की ठंड एंट्री ले लेगी. मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में दर्ज हुआ, वहीं न्यूनतम तापमान सिरोही के माउंट आबू में दर्ज किया गया. जोधपुर, जालोर, टोंक के तापमान में में भी अच्छे खासी गिरावट दर्ज की गई. 

बता दें कि राजस्थान के मौसम में उठा-पटक का दौर लगातार जारी है. अधिकतम न्यूनतम तापमान में बहुत बड़ा बदलाव नहीं हुआ है लेकिन इसकी बावजूद पश्चिम राजस्थान की बात करें तो कई जगह पर घना कोहरा छाने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक, नवंबर महीने के आखिरी सप्ताह और दिसंबर महीने की शुरुआत से ही राजस्थान में एक नया मौसम तंत्र बनने के आसार हैं. इसके बाद यहां पर सर्दी का कहर बढ़ सकता है. 

जम्मू कश्मीर और लद्दाख में हो रही हल्की बराबरी का असर अब राजस्थान के कई जिलों में देखने को मिल रहा है. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यहां पर न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार राजस्थान में कड़ाके की सर्दी लोगों को जमकर परेशान करने वाली है. इस साल सर्दी बीते कई सालों का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है.

मौसम विज्ञान के विज्ञानों के अनुसार, उत्तर भारत में गुरुवार से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है. जैसे सिस्टम का असर खत्म होगा, वैसे ही 17 18 नंबर से उत्तर भारत से ठंडी हवाओं की एंट्री राजस्थान में शुरू हो जाएगी. इसके चलते कई जिलों का तापमान अच्छा खासा गिर जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news