Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बारिश मचा रही कहर! मौसम विभाग ने 15 जिलों में हाई अलर्ट किया जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से 10 सितंबर तक मानसून एक्टिव रहने वाला है, जिसके चलते आने वाले तीन घंटों के लिए कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बारिश मचा रही कहर! मौसम विभाग ने 15 जिलों में हाई अलर्ट किया जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से 10 सितंबर तक मानसून एक्टिव रहने वाला है. इसके चलते पूर्वी राजस्थान में 10 सितंबर के बाद और पश्चिमी राजस्थान में 9 सितंबर के बाद मानसून की गतिविधियों में कमी होने लगेगी. साथ ही पश्चिमी राजस्थान में आने वाले दो दिन कुछ जगहों पर मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है.  

बारिश के दौर के चलते प्रदेश के उदयपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर में कहीं-कहीं भारी और कई इलाकों में अति भारी बारिश हो सकती है. इस बारिश का दौर 48 घंटे तक जारी रह सकता है. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन घंटों के लिए अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, कोटा में भारी बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

वहीं, बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के अलवर जिले में  81 एमएम बारिश दर्ज की जा सकती है. झालावाड़ में 86 एमएम, सिरोही में 66 एमएम, टोंक में 74 एमएम बारिश हुई. बारिश के इस दौर में बीसलपुर बांध पूरी तरह भरा चुका है. साथ ही त्रिवेणी की आवक अब भी जारी है, जिसके चलते बांध के 6 गेट खोले जा चुके हैं. 

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर और चूरू को छोड़कर बाकी सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में मानसून पूरी तरह से एक्टिव रहेगा.

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में भारी बारिश के आसार हैं, जिसके चलते लगातार भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है. बता दें कि अब तक पूरे प्रदेश में सामान्य से 60 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news