Jaipur: नहीं करेंगे सफाईकर्मी हड़ताल, महेश जोशी ने मांगें पूरी करने का दिया भरोसा
Advertisement

Jaipur: नहीं करेंगे सफाईकर्मी हड़ताल, महेश जोशी ने मांगें पूरी करने का दिया भरोसा

सफाईकर्मियों ने धरना खत्म कर दिया है. जलदाय मंत्री महेश जोशी के भरोसे के बाद सफाईकर्मियों ने ये निर्णय लिया है.

 

Jaipur: नहीं करेंगे सफाईकर्मी हड़ताल, महेश जोशी ने मांगें पूरी करने का दिया भरोसा

Jaipur: पिछले 3 दिन से नगर निगम हेरिटेज में सफाईकर्मियों का धरना और आमरण अनशन सकारात्मक वार्ता के बाद खत्म हो गया. सफाई श्रमिक संगठन के अध्यक्ष नंदकिशोर ड़नडोरिया के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जा रहा था. सफाई कर्मचारियों की मांग पिछले कई दिनों से लंबित चल रही थी. जिसके चलते संघ ने आज (25 जनवरी) से हेरिटेज नगर निगम की संपूर्ण सफाई व्यवस्था को ठप करने का ऐलान किया था.

जलदाय मंत्री महेश जोशी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया. वार्ता सफल रहने के चलते 25 जनवरी से होने वाली हड़ताल को संघ ने वापस ले लिया गया है. नगर निगम हेरिटेज मुख्यालय में हुई वार्ता में जलदाय मंत्री महेश जोशी महापौर मुनेश गुर्जर, निगम आयुक्त अवधेश मीणा के साथ पार्षद और सफाई श्रमिक संघ के नेता मौजूद रहे. संयुक्त वाल्मीकि सफाई श्रमिक संघ के संरक्षक और जलदाय मंत्री महेश जोशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सकारात्मक माहौल में वार्ता का आयोजन किया गया जो सफल रही. कर्मचारियों की मांगे 7 दिन में पूरी कर दी जाएंगी. जिसका कर्मचारियों को लिखित में आश्वासन दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- Bansur में मिला नर कंकाल, पास पड़े कपड़ों से हुआ ये खुलासा

जलदाय मंत्री महेश जोशी ने कहा कि भविष्य में कभी भी कर्मचारियों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए महापौर को निर्देशित कर दिया गया है. वहीं महापौर मुनेश गुर्जर ने कर्मचारियों की ओर से हड़ताल को वापस लिए जाने पर कहा कि सफाई कर्मचारी निगम का ही हिस्सा हैं. इन्हें निगम की ओर से किसी भी तरह की परेशानी का सामना आने वाले दिनों में नहीं करना पड़ेगा. इसके लिए ठोस निर्णय लिए जा रहे हैं. वहीं वाल्मीकि सफाई संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर ड़नडोरिया ने जलदाय मंत्री महेश जोशी और महापौर गुर्जर का आभार जताते हुए कहा कि नगर निगम हेरिटेज ने कर्मचारियों के हित में फैसला लिया है. इसलिए कर्मचारी भी नगर निगम के हित में और अच्छी सुदृढ़ सफाई व्यवस्था को अंजाम देंगे जिससे शहर और अधिक स्वच्छ दिखे.

Report-Anup Sharma

Trending news