Trending Quiz : क्या आप जानते हैं, भारत में कौन सा अनाज सबसे ज्यादे खाया जाता है?

Trending Quiz : जीके में इतिहास, भूगोल, विज्ञान, साहित्य, समसामयिक घटनाक्रम और बहुत कुछ समेत सब्जेक्ट्स की एक सीरीज शामिल है.

Trending Quiz : क्या आप जानते हैं, भारत में कौन सा अनाज सबसे ज्यादे खाया जाता है?

General Knowledge Trending Quiz : पढ़ाई की बात आए और जनरल नॉलेज की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. आज हम आपको जीके के ऐसे ही सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बहुत काम के तो हैं ही लेकिन आसान भी हैं. उनके जवाब ऐसे नहीं हैं जो आपको मालूम न हों लेकिन हां आप उसका अंदाजा न लगा पाएं ऐसा हो सकता है. अगर आप भी अपनी जनरल नॉलेज बढ़ाना चाहते हैं तो फिर तैयार हो जाइए हमारे इन सवालों को पढ़ने और समझने के लिए.

सवाल 1 - भारत में किस राज्य की राजभाषा इंग्लिश है?

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

जवाब 1 - नागालैंड भारतीय राज्य की राजभाषा अंग्रेजी है.

सवाल 2 - भारत का सबसे साफ-सुथरा शहर कौन सा है?

जवाब 2 - भारत का सबसे साफ सुथरा शहर इंदौर है.

सवाल 3 - पांच नदियों की भूमि किस राज्य को कहा जाता है?

जवाब 3 - पांच नदियों की भूमि पंजाब को कहा जाता है.

सवाल 4 - गुलाबी शहर किसे कहा जाता है?

जवाब 4 - जयपुर को पिंक सिटी कहा जाता है.

सवाल 5 - भारत की सबसे चौड़ी नदी कौन सी है?

जवाब 5 - ब्रह्मपुत्र भारत में सबसे चौड़ी नदी है. ब्रह्मपुत्र नदी मानसरोवर झील के पास कैलाश श्रेणी के चेमायुंगडुंग हिमनद से सियांग या दिहांग के नाम से निकलती है.

सवाल 6 - ओलंपिक खेलों का आयोजन कितने साल बाद होता है?

जवाब 6 - ओलंपिक खेलों का आयोजन 4 साल बाद होता है.

सवाल 7 -  क्या आप जानते हैं, भारत में कौन सा अनाज सबसे ज्यादे खाया जाता है?

जवाब 7 - दरअसल, भारत में चावल सबसे ज्यादा खाया जाता है.  

Disclaimer-

'ज़ी राजस्थान' इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता. हमारा मकसद, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. हम आपके लिए इस तरह की जानकारियां विभिन्न विश्वसनीय वेबसाइट्स से जुटाने का प्रयास करते हैं. 

Trending news