जालोर में बीजेपी जिलाध्यक्ष ने गौसेवार्थ गौशाला को एंबुलेंस सौंपी
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1445183

जालोर में बीजेपी जिलाध्यक्ष ने गौसेवार्थ गौशाला को एंबुलेंस सौंपी

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने बताया कि अनादिकाल से मानवजाति गोमाता की सेवा कर अपने जीवन को सुखी, समृद्ध, निरोग, एश्वर्यवान एवं सौभाग्यशाली बनाती रही है.

जालोर में बीजेपी जिलाध्यक्ष ने गौसेवार्थ गौशाला को एंबुलेंस सौंपी

Jalore News : भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली की तरफ से जालोर में गौसेवा हेतु गो सेवा संस्थान के छगन माली और भरत टाक और उनकी टीम को एम्बुलेंस सौंपी. एंबुलेंस को लेटा मठ महंत रणछोड़ भारती महाराज भेरुनाथ अखाड़ा के आनंद नाथ शेर नाथ की तरफ से तिलक मौली बांधकर पूजा अर्चना कर गौ रक्षा सेवा संस्थान जालौर को सुपर्द की. भैरुनाथ अखाड़े के महंत गंगानाथ महाराज महंत रणछोड़ भारती द्वारा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव का साफा माला पहना कर स्वागत अभिनंदन किया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा गौसेवा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखा, जिसके संबंध में जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी.

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने बताया कि अनादिकाल से मानवजाति गोमाता की सेवा कर अपने जीवन को सुखी, समृद्ध, निरोग, एश्वर्यवान एवं सौभाग्यशाली बनाती रही है. गोमाता की सेवा के महात्मय शास्त्रों में लिखे हुए हैं. ऐसे में हमें गौ सेवा को महत्व देना चाहिए. जिस प्रकार तीर्थ स्थानों में जाकर स्नान-दान से जो पुण्य प्राप्त होता है, उससे भी अधिक पुण्य गोसेवा से प्राप्त होता है.

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली जिला प्रमुख राजेश राणा, भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़, हरीश राणावत ,भाजपा नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया ,जालौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह भागली ,सायला मंडल अध्यक्ष नेनमल लखारा, व्यापर संघ अध्यक्ष शंकरसिंह बगेड़िया, जिला मंत्री भूरसिंह देवकी, जिला प्रवक्ता मुकेश राजपुरोहित ,चंद्रकांत सुंदेशा, पहाड़सिंह राव बोरली संजय बोराणा दिलीप सोलंकी दिनेश बारोट डिम्पल सिंह , रमेश बारूपाल ,कैलाश माहेश्वरी, शंकर भादरू, दिलीप भट्ट जोगेश सैन नाथूसिंह तीखी , अचलसिंह परिहार मंगलराम सांखला चतराराम, छगन दास रामावत मुकुंद दवे मांगीलाल राजपुरोहित दिनेश भाटी प्रेमाराम देवासी प्रकास खत्री अशोक माली प्रेमसिंह मुकेश राजपुरोहित चैनसिह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे.

रिपोर्टर- डूंगरसिंह राठौड़

Trending news